1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. हवा से बातें नहीं अब हवा में उड़ेगी आपकी कार, गूगल का प्लान तैयार

हवा से बातें नहीं अब हवा में उड़ेगी आपकी कार, गूगल का प्लान तैयार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 10, 2016 04:45 pm IST,  Updated : Jun 10, 2016 06:46 pm IST

अगर आपको ऑफिस टाइम पर पहुंचना हो तो ट्रैफिक सबसे बड़ी समस्या बनकर उभरता है। ऐसे में गूगल ने आपकी मदद करने के लिए एक सीक्रेट प्लान तैयार किया है।

google car
google car

गूगल की खुद चलने वाली कार का accident, क्या जानलेवा होंगी ऐसी कारें?

गूगल को टेक्नोलॉजी की दुनिया में नए-नए प्रयोगों के लिए जाना जाता है और जब इस कंपनी ने खुद चलने वाली कार पर काम करना शुरू किया था, तो सबको विश्वास था कि गूगल का प्रयोग सफल ज़रूर होगा। हुआ भी कुछ ऐसा ही। गूगल की खुद चलने वाली कारें सड़क पर दौड़ने लगीं और सबसे बढ़िया बात यह थी कि अब से पहले तक उनकी वजह से कोई एक्सिडेंट नहीं हुआ था।

गूगल की खुद चलने वाली कार ने बस को मारी टक्कर

मगर अब हालात बदल चुके हैं। कैलिफोर्निया डीएमवी की एक फाइलिंग (जिसे पहली बार मार्क हैरिस ने रिपोर्ट किया था) के अनुसार गूगल की एक खुद चलने वाली कार लेक्सस एसयूवी ने एक बस को साइड से टक्कर मार दी।

टक्कर के वक्त गूगल की कार की स्पीड थी सिर्फ 3 किलोमीटर प्रति घंटा

प्राप्त सूचनाओं के अनुसार गूगल लेक्सस कार जब बस से टकराई, तो उस वक्त उसकी स्पीड तीन किलोमीटर प्रति घंटा की थी, जबकि बस की रफ्तार 24 किलोमीटर प्रति घंटा थी। गूगल की कार में बैठे व्यक्ति का कहना है कि उसे ऐसा महसूस हुआ था कि बस गूगल की कार को निकलने देगी, इसलिए उसने लेक्सस कार के सेल्फ ड्राइविंग कंप्यूटर को कंट्रोल करने की कोशिश नहीं की। मग़र बस की रफ्तार कम नहीं हुई औऱ वह गूगल की कार से जा टकराई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक