1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर गूगल का मुफ्त तेज़ रफ्तार वाईफाई शुरू

मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर गूगल का मुफ्त तेज़ रफ्तार वाईफाई शुरू

 Written By: IANS
 Published : Jan 23, 2016 12:02 am IST,  Updated : Jan 23, 2016 12:02 am IST

मुंबई: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज यहां मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर गूगल कंपनी के सहयोग से मुफ्त तेज रफ्तार वाई-फाई सेवा की शुरूआत की। यह सेवा शुरू करने वाला यह देश का पहला स्टेशन

Google launched free high-speed Wi-Fi at Mumbai Central...- India TV Hindi
Google launched free high-speed Wi-Fi at Mumbai Central station

मुंबई: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज यहां मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर गूगल कंपनी के सहयोग से मुफ्त तेज रफ्तार वाई-फाई सेवा की शुरूआत की। यह सेवा शुरू करने वाला यह देश का पहला स्टेशन है।

सुविधा को विश्वस्तरीय बताते हुए प्रभु ने कहा कि देश में करीब सौ व्यस्त स्टेशनों को इस साल के अंत तक मुफ्त सार्वजनिक वाई फाई सेवा के तहत लाया जाएगा और इस तरह की यह विश्व की सबसे बड़ी परियोजना है।

प्रभु ने उपनगर रेलवे स्टेशन पर वरिष्ठ रेल अधिकारियों, गूगल कर्मियों और यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा, जब मैंने पिछले साल पूर्ण (रेल) बजट का प्रस्ताव दिया था, मैंने भारतीय रेलवे की खराब स्थिति को सुधारने का संकल्प लिया था और मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर मुफ्त वाई फाई की शुरूआत रेलवे के सुधार की तरफ एक बड़ा कदम है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक