1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. गूगल मैप ने भारत में टू व्हीलर के लिए वॉयस नैविगेशन शुरू की

गूगल मैप ने भारत में टू व्हीलर के लिए वॉयस नैविगेशन शुरू की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 05, 2017 08:06 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 08:06 pm IST

भारत में दोपहिया वाहन चालकों को अपने गंतव्य की सबसे सही रास्ते की जानकारी देने के लिए गूगल ने मंगलवार को अपने मैप्स फीचर में दोपहिया के लिए वॉयस असिस्टेंट की क्षमता वाले नौवहन मार्ग को शामिल किया है।

Khabarindiatv- India TV Hindi
Khabarindiatv

नई दिल्ली: भारत में दोपहिया वाहन चालकों को अपने गंतव्य की सबसे सही रास्ते की जानकारी देने के लिए गूगल ने मंगलवार को अपने मैप्स फीचर में दोपहिया के लिए वॉयस असिस्टेंट की क्षमता वाले नौवहन मार्ग को शामिल किया है। भारत में गूगल मैप्स के नए ट्रैवल मोड में अब ड्राइव, ट्रेन या बस और वॉक के साथ बाइक का विकल्प भी मिलेगा। 

गूगल के उपाध्यक्ष (नेक्स्ट बिलियन यूजर्स टीम) सीजर सेनगुप्ता ने कहा, "गूगल मैप्स में 'दोपहिया प्रणाली (टू-व्हीलर मोड)' फीचर भारत में पहली बार लांच किया गया है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया बाजार है, और लाखों मोटरसाइकिल और स्कूटर चालक की नैविगेशन की जरूरतें चारपहिया वाहन चालकों की जरूरतों से अलग होती हैं।" दोपहिया प्रणाली में मैप पर वे रास्ते दिखेंगे, जो कारों और ट्रकों के लिहाज से सही नहीं होंगे, लेकिन दोपहिया वाहन चालकों के लिए शार्टकट का काम करेंगे। इसके अलावा इसमें वैयक्तिकृत टैफिक और आगमन समय की जानकारी भी दी जाएगी। 

सेनगुप्ता ने कहा, "चूंकि बहुत सारे भारतीय नौवहन के लिए स्थानीय लैंडमार्क्‍स पर भरोसा करते हैं, इसलिए दोपहिया प्रणाली में रास्ते में पड़नेवाले प्रमुख लैंडमार्क्‍स दिखेंगे, ताकि चालक यात्रा शुरू करने से पहले ही अपने ट्रिप की योजना बना सकें, और दोपहिया वाहन चलाते वक्त उसे बार-बार स्मार्टफोन को देखने की जरूरत न पड़े।" दोपहिया प्रणाली को आनेवाले महीनों में अन्य देशों में भी लांच किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक