1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. यह है लकड़ी से बनी दुनिया की पहली सुपरकार, नाम है स्प्लिंटर

यह है लकड़ी से बनी दुनिया की पहली सुपरकार, नाम है स्प्लिंटर

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Aug 28, 2016 02:38 pm IST,  Updated : Aug 28, 2016 02:38 pm IST

पुराने जमाने में लोग लकड़ी से बनी बग्घियों और तांगो पर सफर किया करते थे। लेकिन क्या आपकी नजर आज तक लकड़ी से बनी किसी कार पर पड़ी है? जी हां, अजूबों से भरी इस दुनिया में एक ऐसी कार भी है जिसके निर्माण में ज्यादा से ज्यादा लकड़ी का ही प्रयोग हुआ है।

स्प्लिंटर।
स्प्लिंटर।

इस कार में 7.0-लीटर की क्षमता वाला स्मॉल-ब्लॉक वी8 इंजन लगाया गया है। इस इंजन को 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। कंपनी का कहना है कि इस इंजन से 700बीएचपी तक की ताकत पैदा हो सकती है।

स्प्लिंटर की लंबाई 174.5 इंच, ऊंचाई 42 इंच और वीलबेस 105 इंच है। इस कार का ग्राउंड क्लियरेंस 3.5 इंच है और इसके फ्यूल टैंक में कुल मिलाकर 56 लीटर तक ईंधन आ सकता है। 

आगे देखें, इस कार की लकड़ी से बनी सीटों और डैशबोर्ड को...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Car