1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Intex के इस स्मार्टफोन में है 4,000 mAh की बैटरी, कीमत सिर्फ 5,499 रुपये

Intex के इस स्मार्टफोन में है 4,000 mAh की बैटरी, कीमत सिर्फ 5,499 रुपये

 Written By: Vineet Kumar Singh @VickyOnX
 Published : Jul 27, 2017 12:24 pm IST,  Updated : Jul 27, 2017 12:24 pm IST

Intex ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Intex Aqua Power IV नाम के इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 5,499 रुपये तय की है। इस बजट स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 4,000 mAh की बैटरी है।

Intex Aqua Power IV- India TV Hindi
Intex Aqua Power IV

नई दिल्ली: Intex ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Intex Aqua Power IV नाम के इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 5,499 रुपये तय की है। इस बजट स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 4,000 mAh की बैटरी है। यह स्मार्टफोन गोल्ड और ब्लैक कलर वेरियंट्स में उपलब्ध है।

Intex Aqua Power IV एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर रन करता है। इस स्मार्टफोन में 5 इंच का FWVGA TN डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 480x854 पिक्सल्स है। इंटेक्स अक्वा पावर IV में 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉड-कोर प्रोसेसर के साथ 1GB RAM दिया गया है। फोन की इंटरनल मेमरी 16GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। इंटेक्स के इस फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन का फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो फ्लैश सपोर्ट के साथ आता है।

Intex Aqua Power IV में 4,000 mAh की बेहद ही दमदार बैटरी दी गई है। हैंडसेट का डाइमेंशन 145x71.8x10.5mm है और वजन 172 ग्राम है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इंटेक्स के इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में आपको Wi-Fi, GPS, Bluetooth, FM, 3G और 4G जैसे फीचर्स मौजूद मिलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक