1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. जियो का धन धना धन ऑफर, 309 रुपये में 3 महीने तक सबकुछ फ्री

जियो का धन धना धन ऑफर, 309 रुपये में 3 महीने तक सबकुछ फ्री

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 11, 2017 05:53 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 05:53 pm IST

रिलायंस जियो के प्राइम मेंबरशिप के साथ समर सरप्राइज ऑफर ले पाने से वंचित रह गए लोगों के लिए जियो ने एक नया ऑफर पेश किया है। इसका नाम है धन धना धन ऑफर।

Reliance Jio- India TV Hindi
Reliance Jio

नई दिल्ली: रिलायंस जियो के प्राइम मेंबरशिप के साथ समर सरप्राइज ऑफर ले पाने से वंचित रह गए लोगों के लिए जियो ने एक नया ऑफर पेश किया है। इसका नाम है धन धना धन ऑफर। यूजर को ये प्लान लेने के लिए 309 रुपए या 509 रुपए खर्च करने होंगे। दोनों ही ऑफर में अनलिमिटेड डाटा के साथ फ्री कॉलिंग और फ्री रोमिंग रहेगा। ये ऑफर प्राइम यूजर और नॉन प्राइम यूजर दोनों के लिए रहेगा। 

धन धना धन ऑफर

धन धना ऑफर में यूजर्स को रोज 1GB से लेकर 2GB तक 4G डाटा मिलेगा। 309 रुपए वाले प्लान में प्राइम मेंबर को 84 दिनों डेली 1GB 4G डाटा मिलेगा। 509 रुपए वाले प्लान में प्राइम मेंबर को 84 दिनों डेली 2GB 4G डाटा मिलेगा। डेली लिमिट खत्म होने के बाद स्पीड 128kbps की हो जाएगी। दोनों प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री रोमिंग और फ्री SMS भी दिए जाएंगे।

99 रुपए ज्यादा देने होंगे

जियो के इस नए ऑफर के लिए नए यूजर को 408 रुपए और 608 रुपए खर्च करने होंगे। इसमें 99 रुपए प्राइम मेंबरशिप के शामिल रहेंगे। यानी 408 रुपए में 1GB 4G डाटा और 608 रुपए में 2GB 4G डाटा मिलेगा।

TRAI ने जताई थी आपत्ति

​आपको बता दें कि TRAI ने 6 अप्रैल को रिलायंस जियो के फ्री समर सरप्राइज ऑफर और प्राइम मेंबरशिप की लास्ट डेट बढ़ाने पर एतराज जताया था और इन दोनों ऑफर को बंद करने की सलाह दी थी। जियो ने ट्राई के निर्देश का पालन करने की बात कही थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक