1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Reliance Jio में निकली ढेरों नौकरियां, फ्रेशर्स भी कर सकते हैं अप्लाई

Reliance Jio में निकली ढेरों नौकरियां, फ्रेशर्स भी कर सकते हैं अप्लाई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 03, 2017 05:22 pm IST,  Updated : Aug 03, 2017 05:22 pm IST

लॉन्च होते ही टेलिकॉम जगत में तहलका मचा देने वाली कंपनी रिलायंस जियो में बड़े पैमाने पर नौकरियां निकली हैं। कंपनी ने कई पदों पर फ्रेशर्स से लेकर अनुभवी लोगों तक के लिए वैकंसी निकाली है।

Reliance Jio Jobs- India TV Hindi
Reliance Jio Jobs

नई दिल्ली: लॉन्च होते ही टेलिकॉम जगत में तहलका मचा देने वाली कंपनी रिलायंस जियो में बड़े पैमाने पर नौकरियां निकली हैं। कंपनी ने कई पदों पर फ्रेशर्स से लेकर अनुभवी लोगों तक के लिए वैकंसी निकाली है। ये भर्तियां कस्टमर सर्विस, सप्लाई चेन, मार्केटिंग, सेल्स और प्रमोशन समेत कई विभागों में निकाली गई हैं। कंपनी ने ये वैकंसी विभिन्न लोकेशंस के लिए निकाली हैं।

सबसे ज्यादा वैकंसी 1,939 पदों पर सेल्स ऐंड डिस्ट्रिब्यूशन विभाग में है। इसके अलावा कस्टमर सर्विस में 127, इंजीनियरिंग ऐंड टेक्नॉलजी में 70, इंफ्रास्ट्रक्चर में 29, ऑपरेशंस में 22, सप्लाई चेन में 14, एलायंस ऐंड बिजनेस चेन में 13, कॉर्पोरेट अफेयर्स में 4 पदों पर वैकंसी है। इनके अलावा कंपनी को ह्यूमन रिसोर्स, कॉर्पोरेट ट्रेनिंग और आईटी समेत कई अन्य विभागों में भी कंपनी को लोगों की जरूरत है। कंपनी कई पदों पर फ्रेशर्स के लिए भी वैकंसी लेकर आई है। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता पड़ेगी। इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए आपको कंपनी के करियर्स पेज पर जाना होगा।

यहां करें अप्लाई

यदि आप रिलायंस जियो में जॉप करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए कंपनी के करियर्स पेज पर जाना होगा। आप careers.jio.com पर जाकर अपने इच्छित पोस्ट और लोकेशन के हिसाब से जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वहीं आप इस लिंक पर जाकर अन्य जरूरी जानकारियां भी जुटा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक