Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Karbonn के इस स्मार्टफोन में है 13MP का कैमरा, कीमत 7,000 रुपये से कम

Karbonn के इस स्मार्टफोन में है 13MP का कैमरा, कीमत 7,000 रुपये से कम

यदि आप ई-वॉलेट मोबिक्विक के साथ Karbonn के इस स्मार्टफोन को खरीदते हैं तो आपको 30 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा...

Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Jan 15, 2018 04:13 pm IST, Updated : Jan 15, 2018 04:13 pm IST
Karbonn Titanium Frames S7- India TV Hindi
Karbonn Titanium Frames S7

नई दिल्ली: भारतीय कंपनी Karbonn Mobiles ने अपनी टाइटेनियम सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Karbonn Titanium Frames S7 नाम से लॉन्च हुए इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 6,999 रुपये तय की है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए शॉपक्लूज और एयरटेल के साथ पार्टनरशिप की है। रियर मेटालिक पैनल के साथ आने वाला यह फोन ब्लैक, शैंपेन और रेड कलर वेरियंट्स में उपलब्ध है। इस फोन को इंडसइंड बैंक और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के साथ खरीदने पर 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, यदि आप ई-वॉलेट मोबिक्विक के साथ Karbonn Titanium Frames S7 को खरीदते हैं तो आपको 30 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

कार्बन के इस स्मार्टफोन के साथ एयरटेल का लॉन्च ऑफर भी है, जिसके तहत 2,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को 36 महीने तक 199 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। ऑफर के तहत ग्राहकों को 18 महीने के बाद 500 रुपये और फिर 15 महीने के बाद बाकी 1,500 रुपये कैशबैक के तौर पर दिए जाएंगे। Karbonn Titanium Frames S7 में 5.5 इंच का फुल HD IPS डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 1920 पिक्सल्स है। फोन में 3GB RAM के साथ 1.45 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन की इंटरनल मेमरी 32GB है जिसे जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन में LED फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट कैमरे में भी LED फ्लैश है और यह भी 13MP का ही है। ड्यूल सिम को सपोर्ट करने वाले इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो कार्बन टाइटेनियम फ्रेम्स एस7 में 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS और OTG के साथ माइक्रो-यूएसबी मौजूद हैं। एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर रन करने वाले इस स्मार्टफोन में 3,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन का डाइमेंशन 154.3 x76.6x8.2mm है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement