1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. मारुति सुजुकी ने लॉन्च किया नया नया डिजायर सेडान

मारुति सुजुकी ने लॉन्च किया नया नया डिजायर सेडान

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : May 16, 2017 07:10 pm IST,  Updated : May 16, 2017 07:10 pm IST

रमुख वाहन निर्माता मारुति सुजुकी ने मंगलवार को नया डिजायर सेडान लांच किया। कंपनी के मुताबिक, डिजायर के पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट की कीमत 5.45 लाख रुपये से लेकर 8.41 लाख रुपये होगी

Maruti Suzuki launches new DZire sedan- India TV Hindi
Maruti Suzuki launches new DZire sedan Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रमुख वाहन निर्माता मारुति सुजुकी ने मंगलवार को नया डिजायर सेडान लांच किया। कंपनी के मुताबिक, डिजायर के पेट्रोल इंजन वाले वेरिएंट की कीमत 5.45 लाख रुपये से लेकर 8.41 लाख रुपये होगी, जबकि डीजल वेरिएंट की कीमत 6.45 लाख रुपये से लेकर 9.41 लाख रुपये होगी। (इंतजार हुआ खत्म, 18 मई से शुरू होगी नोकिया 3310 की बिक्री)

मारुति सुजकी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनीची अयूकावा ने कहा, "डिजायर को खासतौर से भारत के लिए बनाया गया है और यह भारतीय वाहन बाजार का अब तक का सबसे लोकप्रिय ब्रांड है।" उन्होंने आगे कहा, "हमने अपने सेडान उपभोक्ताओं के लिए बिल्कुल नया डिजायर डिजाइन किया है, जो युवा और समृद्ध भारत की बढ़ती आकांक्षाओं को पूरा करेगा।"

दिग्गज वाहन निर्माता ने कहा कि नए वाहन को कंपनी की पांचवी पीढ़ी के हर्टेक्ट प्लेटफार्म पर बनाया गया है, जो ज्यादा जगह, ज्यादा सुरक्षा और पहले से बेहतर ईंधन दक्षता प्रदान करता है। बयान में कहा गया है, "मारुति सुजकी ने आपूर्तिकर्ताओं के साथ मिलकर नए डिजायर के निर्माण में 1,000 रुपये का निवेश किया है।" इसकी डीजल वेरिएंट की ईंधन दक्षता 28.4 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि पेट्रोल वेरिएंट की दक्षता 22 किलोमीटर प्रति लीटर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक