1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. नए डिजाइन में आई मारुति सुजुकी की डिजायर, शुरू हुई बुकिंग

नए डिजाइन में आई मारुति सुजुकी की डिजायर, शुरू हुई बुकिंग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 05, 2017 05:05 pm IST,  Updated : May 05, 2017 05:05 pm IST

भारत की अग्रणी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने नई डिजायर कार के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इस कार को पूरे भारत में फैले कंपनी के 2,000 डीलरों में से किसी के यहां भी बुक करा सकते हैं।

all new dzire- India TV Hindi
all new dzire

नई दिल्ली: भारत की अग्रणी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने नई डिजायर कार के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इस कार को पूरे भारत में फैले कंपनी के 2,000 डीलरों में से किसी के यहां भी बुक करा सकते हैं। यह खूबसूरत सिडान कार 16 मई, 2017 को लॉन्च की जाएगी। इस कार को बुक कराने के लिए 11,000 रुपये की रकम खर्च करनी पड़ेगी।

मारुति सुजुकी की डिजायर देश की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सिडान कार है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कोई भी अन्य सिडान कार बिक्री के मामले में इसके आसपास भी नहीं है। अब मारुति सुजुकी अपनी इस लोकप्रिय कार को नए रूप-रंग के साथ लॉन्च करने जा रही है। इस कार के डिजाइन को पूरी तरह बदल दिया गया है और इसके इंटीरियर्स को भी बेहतर बनाया गया है। कार को कंपनी ने लेटेस्ट HEARTECT प्लैटफॉर्म पर डिजाइन किया है जो इस कार को पहले से ज्यादा हल्का और मजबूत बनाता है।

all new dzire interior
all new dzire interior

नई मारुति सुजुकी डिजायर की फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग वील पैसेंजर्स को कमाल का अनुभव देगी। इस कार में ऑटो गियर शिफ्ट टेक्नॉलजी भी मौजूद है। इसके अलावा इसके टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम में आपको ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यह कार DDiS 190 डीजल इंजन और VVT 1.2 K Series पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगी।

all new dzire pic
all new dzire pic

प्री-लॉन्च बुकिंग्स करने के लिए कस्टमर्स 1800 200 6392 पर कॉल कर सकते हैं या www.marutisuzuki.com पर लॉग इन कर सकते हैं। इसके अलावा वे देशभर में फैले 2,000 से ज्यादा मारुति शोरूम में से किसी में भी जाकर यह कार बुक कर सकते हैं। मारुति की यह कार ऑक्सफर्ड ब्लू, शेरवुड ब्राउन, गैलंट रेड, मैग्मा ग्रे, सिल्की सिल्वर और आर्कटिक व्हाइट रंगों में उपलब्ध है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक