1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. पर्यटन स्थल को स्वच्छ रखने में मददगार साबित होगा यह मोबाइल ऐप

पर्यटन स्थल को स्वच्छ रखने में मददगार साबित होगा यह मोबाइल ऐप

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Feb 22, 2016 08:45 pm IST,  Updated : Feb 22, 2016 08:46 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार) तथा नागर विमानन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने सोमवार को स्वच्छ पर्यटन मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इस ऐप की मदद से आप किसी पर्यटन स्थल पर

Mobile app to keep tourist destination clean- India TV Hindi
Mobile app to keep tourist destination clean

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति (स्वतंत्र प्रभार) तथा नागर विमानन राज्य मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने सोमवार को स्वच्छ पर्यटन मोबाइल ऐप लॉन्च किया। इस ऐप की मदद से आप किसी पर्यटन स्थल पर गंदगी आदि की शिकायत उसकी फोटो खींचकर कर सकते हैं। यह परियोजना भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा डीईजीएस तथा एनआईसी के माध्यम से लागू की जा रही है। इस ऐप की मॉनिटरिंग पर्यटन मंत्रालय में स्वच्छ भारत मिशन की परियोजना निगरानी इकाई द्वारा की जाएगी।

स्मारकों को स्वच्छ बनाए रखने में आम जनता की भूमिका भी खास

इस अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि वैसे स्मारकों को स्वच्छ बनाए रखने में साधारण जन और पर्यटकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है लेकिन पर्यटन मंत्रालय ने जन साधारण को मदद देने का निर्णय लिया ताकि लोग पर्यटन क्षेत्रों के आस-पास के क्षेत्रों में गंदगी की शिकायत कर सकें इसीलिए पर्यटन मंत्रालय यह मोबाइल ऐप लांच कर रहा है।

टूरिस्ट इंफोलाइन पर रोज़ाना मिल रहे 18000 जवाब

मंत्री ने बताया कि हाल में लांच किए गए टूरिस्ट इंफोलाइन पर रोज़ाना 18000 जवाब मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि घरेलू पर्यटन की संभावनाएं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन की तरह अपार हैं। इसीलिए लोगों से जनसाधरण और पर्यटकों से सुझाव मांगे जा रहे हैं। पर्यटन सचिव विनोद जुत्सी ने कहा कि 2016 की शुरुआत पर्यटन क्षेत्र में अच्छी खबर के साथ हुई है। इस वर्ष जुलाई-अगस्त में मेगा पर्यटन सम्मेलन आयोजित किए जाने की आशा है।

कहीं गंदगी दिखने पर फोटो खींचे और अपनी टिप्पणी के साथ करें अपलोड

इस मोबाइल ऐप पर नागरिक गंदे स्थानों के फोटो लेकर अपनी टिप्पणियों के साथ अपलोड कर सकते हैं। इसके बाद यह एप्लीकेशन एएसआई के नोडल अधिकारी को एक एसएमएस भेजता है और बताए गए स्थान से गंदगी हटाई जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक