1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. मोबाइल में टाईप करने की नहीं जरूरत, बोलकर भेजे SMS

मोबाइल में टाईप करने की नहीं जरूरत, बोलकर भेजे SMS

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Dec 07, 2015 02:22 pm IST,  Updated : Dec 07, 2015 02:23 pm IST

नई दिल्ली: एंड्रॉयड फोन यूज करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब आपको मैसेज करने के लिए टाईप करने की कोई आवश्यकता नहीं है। अब आप मैसेज को बोलकर भी टाईप

mobile- India TV Hindi
mobile

नई दिल्ली: एंड्रॉयड फोन यूज करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। अब आपको मैसेज करने के लिए टाईप करने की कोई आवश्यकता नहीं है। अब आप मैसेज को बोलकर भी टाईप कर सकते हैं यानी आप मैसेज को टाईप करने की बजाए बोलकर भी टाईप कर सकते हैं और अगर आपको किसी ने मैसेज भेजा है तो गूगल आपको मैसेज पढ़ने में मदद भी करेगा।

इस नए तरीके से बोलकर मैसेज भेजने में गूगल या गूगल नाउ आपकी मदद करेगा। इस फीचर को इस्तेमाल करने में आपको शुरुआत में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धीरे-धीरे आपका स्मार्टफोन आपकी आवाज को पहचानना शुरू कर देगा जिससे आपको बाद में कोई भी परेशानी नहीं होगी।

अगर हम इसके फायदे की बाद करें तो इस फीचर का सबसे ज्यादा फायदा गाड़ी चलाते समय होगा। अगर आप गाड़ी चला रहें हैं और आपको तुरंत किसी को मैसेज भेजना है तो आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन इस फीयर के लिए आपके पास 5.1 वाला स्मार्टफओन होना जरूरी है। और इस फीचर के लिए आपको गूगल को सारी कमांड इंग्लिश में ही देनी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक