1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. हमेशा के लिए बंद हुई लोकप्रिय टॉरेंट वेबसाइट Extratorrent.cc

हमेशा के लिए बंद हुई लोकप्रिय टॉरेंट वेबसाइट Extratorrent.cc

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 18, 2017 05:14 pm IST,  Updated : May 18, 2017 05:14 pm IST

दुनिया की सबसे बड़ी टॉरेंट वेबसाइटों में से एक Extratorrent.cc हमेशा के लिए बंद कर दी गई है। आपको बता दें कि 2016 में टॉरेंट सर्च इंजन Torrentz.eu को बंद किया गया था।

Extratorrent- India TV Hindi
Extratorrent

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी टॉरेंट वेबसाइटों में से एक Extratorrent.cc हमेशा के लिए बंद कर दी गई है। आपको बता दें कि 2016 में टॉरेंट सर्च इंजन Torrentz.eu को बंद किया गया था। Extratorrent.cc ने अपने होमपेज पर डाले गए एक छोटे से मेसेज में लिखा है कि यह पेज अब हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है।

Extratorrent.cc ने लिखा है, ‘ExtraTorrent को हमेशा के लिए बंद कर दिया गया है। हमारी सभी मिरर वेबसाइट्स ऑफलाइन हो जाएंगी और हम सभी डेटा स्थाई रूप से मिटा देंगे। Extratorrent जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट्स और इसके क्लोन से दूर रहें।’ इस वेपसाइट ने अपने सभी समर्थकों को शुक्रिया भी कहा है। हालांकि इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि वेबसाइट को अचानक क्यों बंद किया गया।

Extratorrent Shuts Down
Extratorrent Shuts Down

आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी टॉरेंट सर्च वेबसाइट भी पिछले साल अचानक से बंद हो गई थी। ExtraTorrent को 2006 में लॉन्च किया गया था और यह अबतक ऑन-साइट विज्ञापनों और डोनेशंस के दम पर चल रही थी। पिछले कुछ महीनों में कई बड़ी टॉरेंट साइट्स इसी तरह अचानक बंद हुई हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक