1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. अब जेन मोबाइल पर भी उपलब्ध होगा रिलायंस जियो

अब जेन मोबाइल पर भी उपलब्ध होगा रिलायंस जियो

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Sep 27, 2016 06:01 pm IST,  Updated : Sep 27, 2016 06:01 pm IST

नई दिल्ली: घरेलू स्मार्टफोन निर्माता जेन मोबाइल ने मंगलवार को 'जियो वेलकम ऑफर' के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की घोषणा की। जेन मोबाइल का कल्ट 10 डिवाइस रखनेवाले उपभोक्ता वीओएलटीई हाईडेफिनेशन कॉल्स और

reliance jio- India TV Hindi
reliance jio

नई दिल्ली: घरेलू स्मार्टफोन निर्माता जेन मोबाइल ने मंगलवार को 'जियो वेलकम ऑफर' के लिए रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की घोषणा की। जेन मोबाइल का कल्ट 10 डिवाइस रखनेवाले उपभोक्ता वीओएलटीई हाईडेफिनेशन कॉल्स और मुफ्त असीमित इंटरनेट एक्सेस का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर जेन मोबाइल के आनेवाले सभी हैंडसेट पर उपलब्ध होगा।

जेन मोबाइल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कालीरोना ने एक बयान में कहा, "हम हमेशा अपने ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करते हैं। हम मानते हैं कि इस साझेदारी के साथ हमारे ग्राहकों को मन की पूर्ण शांति के साथ डिजिटल जीवनशैली को अपनाने का मौका मिलेगा।" जियो कनेक्शन के साथ ग्राहक 31 दिसंबर तक असीमित कॉलिंग, एसएमएस, हाई स्पीड डेटा का लाभ मुफ्त उठा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक