1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Report : इंटरनेट की दुनिया में इस मामले में दिल्‍ली अन्‍य राज्‍यों से आगे

Report : इंटरनेट की दुनिया में इस मामले में दिल्‍ली अन्‍य राज्‍यों से आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 20, 2017 09:48 pm IST,  Updated : Apr 20, 2017 09:48 pm IST

इंटरनेट से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी में इंटरनेट रेडी दिल्ली शीर्ष राज्य के तौर पर उभरा है। उसके बाद इस सूची में कर्नाटक और महाराष्ट्र का स्थान आता है।

Internet- India TV Hindi
Internet

दिल्ली: इंटरनेट से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी में इंटरनेट रेडी दिल्ली शीर्ष राज्य के तौर पर उभरा है। उसके बाद इस सूची में कर्नाटक और महाराष्ट्र का स्थान आता है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

 
इस संबंध में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी सचिव अरूणा सुंदरराजन ने यहां एक आधिकारिक रपट जारी करते हुए कहा, 'हर तरह की इंटरनेट से जुड़ी तैयारियों में दिल्ली सभी राज्यों में अव्वल आया है तथा उसके बाद क्रमश: कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल एवं तमिलनाडु का स्थान है।'

अगले पांच साल में कनेक्टिविटी में टॉप 5 में आने का है लक्ष्‍य 

उन्होंने कहा कि इसके पीछे अहम वजह दिल्ली में ई-बुनियादी ढांचा और ई-सहभागिता इत्यादि का बेहतर होना है। अरूणा ने कहा, 'हम आशान्वित हैं कि भारत अगले 5-6 सालों में कनेक्टिविटी में 155वें स्थान से दुनिया के शीर्ष पांच देशों में पहुंच जाएगा।चीजें कई गुणा बेहतर हुई हैं और छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना समेत कई राज्य सरकारें कनेक्टिविटी और इंटरनेट की पहुंच बढ़ाने के लिए बढ़-चढ़कर कदम उठा रही हैं।'

ये भी पढ़ें

 

इंटरनेट रेडी सूचकांक चार प्रमुख अवयव ई-बुनियादी ढांचा सूचकांक, ई-सहभागिता सूचकांक, सूचना प्रौद्योगिकी माहौल और सरकारी ई-सेवा सूचकांक पर आधारित होता है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक