1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सोनी ने जारी किया एक्सपीरिया एक्सजेड का नूगा अपडेट

सोनी ने जारी किया एक्सपीरिया एक्सजेड का नूगा अपडेट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 06, 2016 11:35 am IST,  Updated : Dec 06, 2016 03:54 pm IST

नई दिल्ली: सोनी ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस एक्सपीरिया एक्सजेड (तिहरे सेंसरवाले कैमरायुक्त) के लिए एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम का नवीनतम अपडेट नूगा जारी करने की सोमवार को घोषणा की है। इस अपडेट के साथ ही यह

sony released updated version of arespiria aksjed naugat- India TV Hindi
sony released updated version of arespiria aksjed naugat

नई दिल्ली: सोनी ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस एक्सपीरिया एक्सजेड (तिहरे सेंसरवाले कैमरायुक्त) के लिए एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम का नवीनतम अपडेट नूगा जारी करने की सोमवार को घोषणा की है। इस अपडेट के साथ ही यह फोन मल्टीविंडो को सपोर्ट करने लगेगा, जिससे दो एप साथ-साथ चलाए जा सकेंगे तथा डबल टैप के माध्यम से एक एप से दूसरे एप पर आया-जाया जा सकेगा।

इस अपडेट से फोन की बैटरी लाइफ भी बढ़ जाएगी। यह डिवाइस सोनी ने पिछले साल सितंबर में 51,990 रुपये की कीमत पर लांच किया था।

इस जलप्रतिरोधी फोन में दो शक्तिशाली कैमरे लगे हैं। पहला कैमरा 23 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है तथा दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल अगला कैमरा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक