1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. IFA 2017: Sony ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन Xperia XZ1 Compact

IFA 2017: Sony ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन Xperia XZ1 Compact

 Written By: Vineet Kumar Singh @VickyOnX
 Published : Sep 01, 2017 04:31 pm IST,  Updated : Sep 01, 2017 04:35 pm IST

Xperia XZ1 Compact के नाम से ही साफ पता चलता है कि यह Xperia XZ1 का ही कॉम्पैक्ट वर्जन है। जानें, क्या खास है सोनी के इस कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में...

Sony Xperia XZ1 Compact- India TV Hindi
Sony Xperia XZ1 Compact

बर्लिन: IFA 2017 में Sony ने Xperia ब्रांड के तहत 3 नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Sony Xperia XZ1, Xperia XZ1 Compact और Xperia XA1 Plus नाम से इन स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया है। Xperia XZ1 Compact के नाम से ही साफ पता चलता है कि यह Xperia XZ1 का ही कॉम्पैक्ट वर्जन है। इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 599.99 डॉलर (लगभग 38,500 रुपये) तय की है। सोनी का यह स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट, हॉरीज़न ब्लू और ट्विलाइट पिंक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। (पढ़ें: 19MP के रियर कैमरा के साथ IFA में लॉन्च हुआ Sony Xperia XZ1)

Sony Xperia XZ1 Compact में HDR डिस्प्ले नहीं दिया गया है। इस फोन में 4.6 इंच का ट्राइल्यूमिनस HD डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल्स है। इसका डिस्प्ले डाइनैमिक कॉन्ट्रास्ट इन्हैंसमेंट के साथ आता है। सोनी के इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM दिया गया है। जहां तक ग्राफिक्स का सवाल है, तो Sony Xperia XZ1 Compact में इसके लिए 540 GPU इंटिग्रेटेड है। Sony Xperia XZ1 Compact ऐंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ आएगा। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन एक सिम कार्ड ऑप्शन के साथ आता है।

सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड1 कॉम्पैक्ट में Sony Xperia XZ1 वाला ही कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मतलब यह है कि इस स्मार्टफोन का रियर कैमरा 19 मेगापिक्सल का है। वहीं, फ्रंट कैमरे की बात की जाए तो यह 18 मेगापिक्सल का है और एफ/2.4 अपर्चर वाला है। इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट मेमरी 32GB है जिसे जरूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से और 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। 143 ग्राम वजनी इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 129x65x9.3mm है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक