1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. जल्द ही अंगुली की मदद से कर पाएंगे फोन पर बात

जल्द ही अंगुली की मदद से कर पाएंगे फोन पर बात

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 12, 2016 04:30 pm IST,  Updated : Sep 12, 2016 04:30 pm IST

सोल: महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक हर उम्र के लोगों को कान में इयरफोन या हेडफोन लगाकर घूमते हुए देखा जा सकता है लेकिन जल्द ही यह बीते दिनों की बात हो सकती है।

phone- India TV Hindi
phone

सोल: महानगरों से लेकर छोटे शहरों तक हर उम्र के लोगों को कान में इयरफोन या हेडफोन लगाकर घूमते हुए देखा जा सकता है लेकिन जल्द ही यह बीते दिनों की बात हो सकती है। ऐसा एक नये स्मार्टवॉच स्ट्रैप की मदद से संभव है, जब आप कान में अपनी अंगुली लगाकर फोन पर बात कर पाने में सक्षम होंगे। एक कोरियाई कंपनी ने एसजीएनएल स्मार्ट स्ट्रैप का विकास किया है, जिसे मौजूदा स्मार्टवाच के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके जरिये उपयोगकर्ता अपने अंगुली का इस्तेमाल करके फोन पर बात कर पायेंगे।

उपकरण का विकास करने वाली सोल की एक कंपनी इन्नोमडल लैब के अनुसार, एसजीएनएल की मदद से अपने फोन को पॉकेट में रखकर आप केवल अंगुली के इस्तेमाल से फोन पर बात कर पायेंगे। इसके लिए किसी भी तरह के अतिरिक्त हेडसेट और इयरफोन की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने कहा, जब आप अपने कानों पर अपनी अंगुलियां रखते है तो यह ना सिर्फ आप तक आवाज पहुंचाती है बल्कि अनावश्यक शोर को भी आपके कानों में पहुंचने से रोक देती है। ब्लूटूथ के जरिये उपकरण में आवाज संकेत का संचार होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक