1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. अमेरिका: ‘गुप्त पेलोड’ लेकर रवाना हुआ स्पेसएक्स का अंतरिक्ष यान

अमेरिका: ‘गुप्त पेलोड’ लेकर रवाना हुआ स्पेसएक्स का अंतरिक्ष यान

 Reported By: IANS
 Published : Jan 08, 2018 07:14 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 07:23 pm IST

इस अंतरिक्ष यान में कैसा पेलोड और इसे कहां रखा गया है, इस बारे में दुनिया को कोई जानकारी नहीं है...

 SpaceX Zuma mission- India TV Hindi
SpaceX Zuma mission

न्यूयार्क: SpaceX ने नए साल की रहस्यमय शुरुआत की है और एक सरकारी अंतरिक्ष यान 'जुमा' को पृथ्वी की कक्षा में रवाना किया है। यह अंतरिक्ष यान किस तरह का पेलोड लेकर गया है, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पेसएक्स का फॉल्कन 9 रॉकेट एक महीने की देरी के बाद रविवार को अमेरिका के फ्लोरिडा के केप कनावेरल एयर फोर्स स्टेशन से रात 8 बजे रवाना हुआ, जिसके पेलोड की जानकारी गुप्त रखी गई है। आपको बता दें कि पेलोड अंतरिक्ष यान में मौजूद विभिन्न चीजों, जिनमें सैटेलाइट और उपकरण आदि शामिल होते हैं, को कहते हैं।

खास बात यह है कि न सिर्फ इसके पेलोड को गुप्त रखा गया है, बल्कि जुमा ने इस पेलोड को कहां स्थापित किया है, इसकी जानकारी भी नहीं दी है। यहां तक अमेरिकी सरकार के कौन से विभाग या मंत्रालय ने इस अभियान के लिए धन दिया है, इसकी जानकारी भी कंपनी ने नहीं दी है। स्पेसएक्स एक अंतरिक्ष अन्वेषण कंपनी है, जिसके प्रमुख टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क हैं। कंपनी ने पहले पिछले नवंबर में जुमा अभियान को निर्धारित किया था। नासा के मुताबिक, रविवार को जुमा ने लो-अर्थ ऑर्बिट में अपने पेलोड को स्थापित कर दिया। धरती की सतह से 1,200 मील की ऊंचाई से कम की कक्षा को लो-अर्थ ऑर्बिट कहा जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक