1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारत में टैबलेट की बिक्री 7.8 पर्सेंट बढ़ी, डाटाविंड सबसे आगे: IDC

भारत में टैबलेट की बिक्री 7.8 पर्सेंट बढ़ी, डाटाविंड सबसे आगे: IDC

 Written By: IANS
 Published : Nov 25, 2016 08:54 am IST,  Updated : Nov 25, 2016 08:54 am IST

साल 2016 की तीसरी तिमाही में भारत में टैबलेट की बिक्री में 7.8 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें फेस्टिव सीजन की बड़ी भूमिका है।

Datawind Tablet- India TV Hindi
Datawind Tablet

नई दिल्ली: साल 2016 की तीसरी तिमाही में भारत में टैबलेट की बिक्री में 7.8 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें फेस्टिव सीजन की बड़ी भूमिका है। इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन (IDC) की रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया टैबलेट बाजार में डाटाविंड 26.1 पर्सेंट की हिस्सेदारी के साथ टॉप पर है। डाटाविंड के टैबलेट की वॉल्यूम में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 73 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है। सैमसंग टैबलेट बाजार में दूसरे स्थान पर है इसकी बिक्री में 2016 की तीसरी तिमाही में कुल 26.2 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

टेक से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इसके बाद आईबॉल का नंबर है जिसकी बिक्री में 2.9 फीसदी की तेजी आई है। हालांकि आईबॉल की बिक्री में सालाना आधार पर 7.5 फीसदी की कमी आई है, लेकिन 4जी टैबलेट की बिक्री में यह भारतीय कंपनियों में सबसे आगे है। आईडीसी ने बताया, ‘लेनोवो भारतीय टैबलेट बाजार में 15.5 फीसदी की वृद्धि दर के साथ चौथे स्थान पर है तथा माइक्रोमैक्स ने अपना पांचवां स्थान बरकरार रखा है। हालांकि माइक्रोमैक्स की बिक्री में सालाना आधार पर 39 फीसदी की कमी देखी गई है।’

ये भी पढ़े-

इसमें कहा गया साल 2016 की तीसरी तिमाही में देश में कुल 10.6 लाख टैबलेट की बिक्री हुई। आईडीसी इंडिया के वरिष्ठ बाजार विश्लेषक कार्तिक जे. ने बताया, ‘कमर्शनल सेगमेंट में टैबलेट की बिक्री में लगातार इजाफा हो रहा है। साल 2016 की तीसरी तिमाही में हुई टैबलेट की कुल बिक्री में कमर्शल सेगमेंट का योगदान 20 पर्सेंट रहा। शिक्षा, सरकार और बड़े उद्योगो में सबसे ज्यादा टैबलेट की खरीद होती है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक