1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. अब LIVE देखिए दांतों की गंदगी, बाजार में उतरेगा कैमरा युक्त टूथब्रश

अब LIVE देखिए दांतों की गंदगी, बाजार में उतरेगा कैमरा युक्त टूथब्रश

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : May 22, 2016 04:15 pm IST,  Updated : May 22, 2016 04:15 pm IST

सीटल की कंपनी ने अब एक ऐसा टूथब्रश लांच किया है, जिसमें एक अतिसूक्ष्म वीडियो कैमरा है जो ब्रश करने के दौरान मुंह के अंदर देखने की सुविधा देता है।

camera toothbrush- India TV Hindi
camera toothbrush

लॉस एंजेलिस: जरूरत की हर चीज जैसे पैन, कंघी, बैग, हेयरबैंड आदि में लघु वीडियो कैमरे जोड़ने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। सीटल की कंपनी ने अब एक ऐसा टूथब्रश लांच किया है, जिसमें एक अतिसूक्ष्म वीडियो कैमरा है, जो ब्रश करने के दौरान मुंह के अंदर देखने की सुविधा देता है। (15:27) 

वीडियो कैमरे से लैस 'प्रोफिक्स' नामक यह टूथ ब्रश विल्मेट अमेरिका के दंत चिकित्सक क्रैग कोहलर ने बनाया है। यह ब्रश गुरुवार से 299 अमेरिकी डॉलर के डिस्काउंट पर उपलब्ध है। यह 2017 में बाजार में 399 डॉलर में बेचा जाएगा। यह टूथब्रश स्मार्टफोन को वीडियो भेजने के लिए वाई-फाई व ब्लूटूथ तकनीक का उपयोग करता है, ताकि उपयोगकर्ता मुंह की अंदर की साफ-सफाई का पता लगा सके।

मीडिया रिपोर्टों में क्रैग के हवाले से कहा गया, "आप इसको लाइव देख सकते हैं। आप अलग-अलग दाग-धब्बों की फोटो खींच सकते हैं और उनकी एक अल्बम बना सकते हैं। आप देख सकते हैं कि मसूढ़ों के ऊतक रंग बदल रहे हैं या नहीं या उस फिलिंग को देख सकते हैं, जिसे लेकर आपके जहन में सवाल हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक