1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Valentine's Day Gift Idea: खास साथी को दें हथेली में समा जाने वाला पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर

Valentine's Day Gift Idea: खास साथी को दें हथेली में समा जाने वाला पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Feb 11, 2016 09:19 pm IST,  Updated : Feb 11, 2016 09:19 pm IST

नई दिल्ली: वैलेंटाईन डे के मौके पोर्ट्रोनिक्स अपने खास साथी को देने के लिए एक खास तोहफा लेकर आई है। साउंड वॉलेट नाम का पोर्ट्रोनिक्स का नया पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर कई खूबियों से लैस है।

Valentine's Day Gift Idea: portable bluetooth speaker for...- India TV Hindi
Valentine's Day Gift Idea: portable bluetooth speaker for special friend

नई दिल्ली: वैलेंटाईन डे के मौके पोर्ट्रोनिक्स अपने खास साथी को देने के लिए एक खास तोहफा लेकर आई है। साउंड वॉलेट नाम का पोर्ट्रोनिक्स का नया पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर कई खूबियों से लैस है। इसका आकार इतना छोटा है कि यह हथेली में समा सकता है। जैसा कि इसका नाम है यह वॉलेट के आकार के बराबर ही है। इसे अत्याधुनिक मैटेलिक कास्टिंग से बनाया गया है, जो गोल्ड और ग्रे दो रंगों में उपलब्ध है।

इस ब्लूटूथ स्पीकर की आवाज 10 मीटर की दूरी तक सुनाई देती है। इसकी मदद से आप जहां चाहे वहां अपने मनपसंद संगीत का आनंद ले सकते हैं। इसमें दोबारा चार्ज की जा सकने वाली लीथियम आयन बैटरी लगी हुई है जिसे एक बार चार्ज करने पर 6 घंटों तक चलाया जा सकता है। इसे माइक्रो यूएसबी केबल की मदद से चार्ज किया जाता है जो इसके साथ ही आती है।

यह एक स्टाईलिश स्पीकर है जिसका डिजाईन काफी प्रभावशाली है। यह आईफोन, पीडीए, आईपैड, कंप्यूटर इत्यादि कई उपकरणों के साथ बड़ी आसानी से जुड़ जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक