1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 10,050mAh की महा बैटरी वाले इस टैबलेट की कीमत से लेकर स्पेस्फिकेशन्स हैं धांसू, जल्द खरीद पाएंगे आप

10,050mAh की महा बैटरी वाले इस टैबलेट की कीमत से लेकर स्पेस्फिकेशन्स हैं धांसू, जल्द खरीद पाएंगे आप

 Published : Jan 08, 2026 11:29 pm IST,  Updated : Jan 08, 2026 11:29 pm IST

10,050mAh की महा बैटरी वाले इस टैबलेट को अगर खरीदना चाहते हैं तो बस थोड़ा सा इंतजार करना होगा और आप इसे घर ला सकते हैं।

Oppo Pad 5- India TV Hindi
ओप्पो पैड 5 Image Source : OPPO

Oppo Pad 5 Launched in India: चीनी स्मार्टफोन मेकर Oppo ने आज भारत में Oppo Reno 15 सीरीज के साथ Oppo Pad 5 लॉन्च किया। नए ओप्पो पैड 5 में 10,050mAh की बैटरी है। इसमें 33 वॉट सुपरवूक वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। नया टैबलेट ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7300 Ultra चिपसेट से ऑपरेट होता है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है।

भारत में Oppo Pad 5 की कीमत और अवेलिबिलिटी

Oppo Pad 5 की कीमत वाई-फाई वेरिएंट के लिए 26,999 रुपये से शुरू होती है। वाई-फाई + 5G वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। यह 8GB रैम + 256GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में अवेलेबल है। यह ऑरोरा पिंक (Aurora Pink) और स्टारलाइट ब्लैक (Starlight Black) कलर में अवेलेबिल है। यह टैबलेट फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए मुहैया हो जाएगा। नया Oppo Pad 5 फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और भारत में 13 जनवरी से फ्लिपकार्ट और Oppo के ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से बिक्री के लिए अवेलेबल होगा।

ओप्पो पैड 5 के स्पेसिफिकेशन्स

ओप्पो पैड 5 कलरओएस 16 पर चलता है, जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड है। इस टैबलेट में 12.1 इंच की 2.8K एलसीडी स्क्रीन है, जो 120Hz तक की रिफ्रेश रेट, 540Hz तक की टच सैंपलिंग रेट, 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 284 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी देती है। टैबलेट में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्ट्रा चिपसेट है, जो आर्म माली-जी615 एमसी2 प्रोसेसर, 8 जीबी LPDDR5x रैम और 256 जीबी यूएफएस 3.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

ओप्पो पैड 5 का कैमरा

कैमरे की बात करें तो, ओप्पो पैड 5 में 77 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और ऑटोफोकस के साथ 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। यह टैबलेट 30fps पर 1080p रेजोल्यूशन तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

ओप्पो पैड 5 की बैटरी और अन्य सेंसर

ओप्पो पैड 5 में 10,050mAh की बैटरी है जो 33W Supervooc वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें एम्बिएंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, ई-कंपास, एक्सेलेरोमीटर, हॉल सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे कई सेंसर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें

क्या माइक्रोसॉफ्ट इस महीने हजारों एंप्लाइज की करेगी छंटनी? ये है कंपनी का जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक