Microsoft News: क्या दुनिया की सबसे बड़ी टेक जाएंट में से एक माइक्रोसॉफ्ट जनवरी में बड़े पैमाने पर नौकरियों में छंटनी का प्लान बनाया है? खबरों में इस तरह की बातें पढ़कर इसके एंप्लाइज बेहद चिंतित हो गए थे लेकिन माइक्रोसॉफ्ट ने जनवरी में बड़े पैमाने पर छंटनी की योजना से जुड़ी खबरों को तुरंत खारिज कर दिया है। कंपनी ने प्रमुख डिपार्टमेंट्स में हजारों कर्मचारियों की छंटनी की आशंकाओं को खारिज करते हुए इन खबरों को बेसलेस और केवल अटकलबाजी बताया है।
ऑनलाइन पोस्ट और रिपोर्ट के बाद अफवाहें तेजी से फैलने लगीं कि माइक्रोसॉफ्ट इस महीने 11,000 से 22,000 तक नौकरियां कम कर सकता है। अफवाहों में कहा गया था कि छंटनी से क्लाउड सेवाओं, गेमिंग और सेल्स पर काम करने वाली टीमें पर असर देखा जा सकता हैं। जैसे ही ये क्लेम फैलने लगे, माइक्रोसॉफ्ट ने इनका जवाब देते हुए अपने कर्मचारियों को भरोसा दिया। माइक्रोसॉफ्ट के चीफ कम्यूनिकेशन ऑफिसर फ्रैंक शॉ ने पब्लिक रूप से इन खबरों को खारिज करते हुए इन्हें पूरी तरह से मनगढ़ंत, अटकलबाजी और बेसलेस यानी गलत बता दिया है। उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया जब ये दावे बड़े पैमाने पर फैले थे।
दरअसल प्रोफ्शनल प्लेटफॉर्म्स पर कई गुमनाम पोस्ट में कुछ यूजर्स ने दावा किया कि मिडिल मैनेजमेंट और सीनियर टीमों पर इसका असर पड़ सकता है, जबकि एआई से जुड़े पदों को छुआ नहीं जाएगा। माइक्रोसॉफ्ट ने पिछले डेढ़ साल में कई चरणों में छंटनी की है, जिससे 2025 के दौरान उसके कर्मचारियों की संख्या में 15,000 से ज्यादा की कमी आई। इसके बाद एक कारण ये भी रहा कि माइक्रोसॉफ्ट ने बीते कई सालों में साल की शुरुआत में ही कर्मचारियों में बदलाव किए हैं जिसकी वजह से इस साल भी जनवरी इन अफवाहों का सेंटर बन गया। सबसे हालिया छंटनी जुलाई 2025 में हुई, जब हजारों नौकरियां खत्म कर दी गईं और कुछ इंटरनल प्रोजेक्ट बंद कर दिए गए।
कंपनी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए लगभग 80 अरब डॉलर अलग रखे हैं, जो पिछले सालों की तुलना में एक बड़ी बढ़ोतरी है। इससे यह सवाल उठ रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट अपने अलग-अलग बिजनेस में भारी खर्च जारी रखते हुए कॉस्ट को कैसे कम करने का प्लान बना रहा है
ये भी पढ़ें
सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा की लॉन्च डेट पर अहम खुलासा, फोन का इंतजार कब होगा खत्म-जानें
संपादक की पसंद