1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Flipkart में 12 हजार रुपये से कम में मिल रहा धांसू फोन, फीचर- 108MP कैमरा, 12GB RAM और डायनेमिक आईलैंड

Flipkart में 12 हजार रुपये से कम में मिल रहा धांसू फोन, फीचर- 108MP कैमरा, 12GB RAM और डायनेमिक आईलैंड

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 14, 2025 05:32 pm IST,  Updated : May 14, 2025 05:41 pm IST

फ्लिपकार्ट में Big Bachat Days Sale इस समय लाइव है। ई-कॉमर्स कंपनी अपने करोड़ों ग्राहकों को इस समय फ्लैगशिप फीचर वाले स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदने का मौका दे रही है। आप अभी 12 हजार रुपये से कम कीमत में 108 मेगापिक्सल वाला फोन खरीद सकते हैं।

Flipkart, Flipkart Sale, Flipkart Sale offer, Flipkart Smartphone Sale, Tecno Pova 6 Neo 5G, Tecno P- India TV Hindi
टेक्नो के प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में आई बड़ी गिरावट। Image Source : फाइल फोटो

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट में इस समय Big Bachat Days Sale चल रही है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए खरीदारी का सबसे शानदार मौका है। सेल ऑफर में फ्लिपकार्ट Samsung, Apple iPhone, Google, Vivo, Xiaomi, और Tecno समेंत कई सारे ब्रैंड पर तगड़े ऑफर्स दे रहा है। अगर आपका बजट कम है तो भी आप फ्लिकार्ट की सेल का फायदा उठाकर बेहद कम प्राइस में धांसू स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। 

फ्लिपकार्ट इस समय अपने ग्राहकों को 12GB रैम, 108 मेगापिक्सल कैमरा और डायनेमिक आईलैंड वाले फोन को 12 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीदने का मौका दे रहा है। अगर आप कम कीमत में एक पॉवरफुल स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो आप Tecno Pova 6 Neo 5G की तरफ  जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन में इस समय धमाकेदार डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। आइए आपको इसकी पूरी डिटेल जानकारी देते हैं।

सस्ता हुआ 108MP कैमरे वाला फोन

Flipkart में Tecno Pova 6 Neo 5G इस समय 15,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। हालांकि Big Bachat Days Sale में इस स्मार्टफोन पर ग्राहकों को 25% का हैवी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आपको बता दें कि यह कीमत और ऑपर Tecno Pova 6 Neo 5G के 128GB वेरिएंट की है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ आप इसे सिर्फ 11,999 रुपये में खरीद कर ले जा सकते हैं। 

अगर आप ज्यादा स्टोरेज चाहते हैं तो Tecno Pova 6 Neo 5G के 12GB रैम और 256GB वाले वेरिएंट की तरफ जा सकते हैं। इस वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 16,999 रुपये है। Big Bachat Days Sale में आपको इस पर 17% का डिस्काउंट मिल जाएगा जिसके बाद आप इसे सिर्फ 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस वेरिएंट पर आपको 12,600 रुपये तका का एक्सचेंज ऑफर भी मिलता है जिसका फायदा लेकर आप एक्स्ट्रा बजत भी कर पाएंगे।

Tecno Pova 6 Neo 5G के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Tecno Pova 6 Neo 5G  में 6.67 इंच का IPS LCD पैनल मिलता है। 
  2. लैग फ्री परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन की डिस्प्ले में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  3. इसके डिस्प्ले में आईफोन की तरह का डायनेमिक आइलैंड फीचर भी दिया गया है।
  4. आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है जिसे अपग्रेड कर सकते हैं। 
  5. परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
  6. फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा मिलता है जिसमें प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का दिया गया है।
  7. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। 
  8. Tecno Pova 6 Neo 5G को पॉवर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  9. कंपनी ने बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए इसमें 18W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है।

यह भी पढ़ें- Airtel ने 365 दिन तक सिम एक्टिव रखने का कर दिया सस्ता जुगाड़, पूरे साल मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक