1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. आधी कीमत में मिल रहे 4K Smart LED TV, बड़ी स्क्रीन वाले टेलीविजन पर बड़ा ऑफर

आधी कीमत में मिल रहे 4K Smart LED TV, बड़ी स्क्रीन वाले टेलीविजन पर बड़ा ऑफर

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Feb 05, 2026 06:00 am IST,  Updated : Feb 05, 2026 06:00 am IST

4K Smart TV को आधी कीमत में खरीदने का शानदार मौका है। अमेजन पर बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी की कीमत में भारी कटौती की गई है। ये स्मार्ट टीवी दमदार फीचर्स के साथ आते हैं।

4K LED Smart TV- India TV Hindi
4K LED स्मार्ट टीवी पर ऑफर Image Source : UNSPLASH

4K LED Smart TV की कीमत में भारी कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर 43 इंच की बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी आधी कीमत में मिल रहे हैं। ये स्मार्ट टीवी 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदे जा सकते हैं। कई ब्रांड के 4K स्मार्ट टीवी की खरीद पर बैंक डिस्काउंट के साथ-साथ कई और ऑफर मिल रहा है। अमेजन से Samsung, Xiaomi, Philips, TCL जैसे ब्रांड के स्मार्ट टीवी को काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Samsung

दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह 43 इंच वाला LED Smart TV काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत में 15% का डिस्काउंट दिया गया है। साथ ही, इसमें 750 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी मिलेगा। इस टीवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें 50Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई है। यह TizenOS पर काम करता है। इसकी कीमत 23,490 रुपये है।

Philips

इस स्मार्ट टीवी की कीमत में 41% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इसमें 60Hz की स्क्रीन दी गई है। यह स्मार्ट टीवी डॉल्वी ऑडियो जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। टीवी की खरीद पर बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। इस टीवी को 18,999 रुपये में घर ला सकते हैं।

Xiaomi

शाओमी का यह स्मार्ट टीवी 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके फीचर्स की बात करें तो यह 43 इंच का FHD स्मार्ट स्क्रीन के साथ आता है। यह टीवी गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 20W का डॉल्वी ऑडियो दिया गया है।

TCL

इस स्मार्ट टीवी को 22,990 रुपये में खरीद सकते हैं। बेजललेस स्क्रीन वाला यह 4K स्मार्ट टीवी गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इस टीवी की कीमत में 57% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

VW

इस स्मार्ट टीवी को 13,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी खरीद पर 46% का बंपर डिस्काउंट दिया गया है। यह QLED स्मार्ट टीवी Android TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है। इस टीवी में क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - क्या है Korean Love Game? 50वें दिन 'गेम मास्टर' देता है खतरनाक चैलेंज, भूलकर भी न करें ये गलती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक