Flipkart पर Super Value Week सेल की शुरुआत हुई है। इस सेल में कई प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर चल रहे इस सेल में 55 इंच के LED Smart TV को आधी कीमत में घर ला सकते हैं। TCL, Realme, Xiaomi, Motorola जैसे ब्रांड के स्मार्ट टीवी पर 61% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। प्राइस कट के बाद स्मार्ट टीवी की खरीद पर बैंक ऑफर भी मिलेगा। ये स्मार्ट टीवी LED स्क्रीन के अलवा Android TV प्लेटफॉर्म और कई प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स के साथ आते हैं।
TCL ब्रांड का यह स्मार्ट टीवी इसी साल लॉन्च हुआ है। इस 55 इंच के LED Smart TV की खरीद पर 61% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 77,999 रुपये की कीमत वाला यह स्मार्ट टीवी महज 29,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा बैंक डिस्काउंट ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं। यह स्मार्ट टीवी MEMC, डॉल्वी विजन एटमस जैसे फीचर्स से लैस है।
शाओमी का यह स्मार्ट टीवी महज 34,999 रुपये में मिल रहा है। 62,999 रुपये की कीमत वाले इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर 44% का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 2025 में लॉन्च हुआ यह मॉडल 34W के बड़े स्पीकर्स के साथ आता है। इसमें UHD 4K डिस्प्ले समेत कई तगड़े फीचर्स मिलते हैं।
रियलमी टेकलाइफ के इस 55 इंच वाले LED Smart TV की खरीद पर दमदार ऑफर मिल रहा है। यह स्मार्ट टीवी 63,999 रुपये में आता है। इसकी खरीद पर 57% का बंपर डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर इसे 26,999 रुपये में घर ला सकते हैं। इसके अलावा स्मार्ट टीवी की खरीद पर बैंक ऑफर भी दिया जा रहा है।
मोटोरोला के 55 इंच के 4K LED Smart TV की खरीद पर 49% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। 59,899 रुपये की कीमत वाले इस स्मार्ट टीवी को आप महज 29,999 रुपये में घर ला सकते हैं। इसके फीचर्स की बात करें यह Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करता है और इसमें 48W का स्पीकर दिया गया है।
यह भी पढ़ें -
संपादक की पसंद