1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. देसी ब्रांड के 5G फोन की पहली सेल आज, 9000 रुपये से कम में घर लाने का मौका

देसी ब्रांड के 5G फोन की पहली सेल आज, 9000 रुपये से कम में घर लाने का मौका

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 14, 2026 11:06 am IST,  Updated : Apr 14, 2026 11:06 am IST

Ai+ Nova 2 5G को आज से खरीदा जा सकता है। देसी ब्रांड के इस सस्ते 5G फोन की खरीद पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह फोन 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस है।

Ai+ 5G Sale- India TV Hindi
एआई प्लस स्मार्टफोन Image Source : AI+

देसी ब्रांड Ai+ के पिछले सप्ताह लॉन्च हुए सस्ते 5G फोन की पहली सेल आज से शुरू हो रही है। Ai+ का यह फोन Nova 2 सीरीज में पेश किया गया है। इस सीरीज में कंपनी ने दो स्मार्टफोन Nova 2 और Nova 2 Ultra पेश किए थे। इसके अलावा देसी ब्रांड ने सबसे सस्ता Flip फोन और पहले टैबलेट को भी उतारा था। Ai+ Nova 2 5G की पहली सेल में कंपनी की तरफ से जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Ai+ Nova 2 5G पर ऑफर

देसी ब्रांड का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 10,999 रुपये में आता है। इस फोन की पहली सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर दिन के 12 बजे से आयोजित की जा रही है। इस फोन को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पर्पल और रेड कलर में खरीदा जा सकता है। पहली सेल में फोन की खरीद पर 450 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 6,300 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।

Ai+ Nova 2 5G के फीचर्स

एआई प्लस का यह फोन 6.74 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। इस सस्ते फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। Ai+ Nova 2 5G में Unisoc T8200 चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 6GB रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फोन Android 16 पर बेस्ड NxtQS पर काम करता है।

Ai+ Nova 2 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.74 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc T8200
स्टोरेज 6GB + 128GB
बैटरी 6000mAh, 18W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16, NxtQS

Ai+ के इस फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी मिलती है। इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए Ai+ Nova 2 5G में WiFi और डुअल 5G सिम कार्ड दिया गया है। यह फोन USB Type C और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स से लैस है।

यह भी पढ़ें - WhatsApp पर बिना नंबर सेव किए भी भेज सकते हैं मैसज, क्या आपने किया है ट्राई? जानें तरीका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक