1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला फोन, मिलेगा 50MP का कैमरा

5,999 रुपये में लॉन्च हुआ 6000mAh बैटरी वाला फोन, मिलेगा 50MP का कैमरा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 03, 2026 08:16 am IST,  Updated : Mar 03, 2026 08:16 am IST

AI+ Pulse 2 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसे 5,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।

Ai Pulse 2- India TV Hindi
एआई प्लस 2 Image Source : AI PULSE, NXT QUANTUM

Ai+ ने अपना एक और सस्ता फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है। माधव सेठ की कंपनी का यह सस्ता फोन जल्द ही ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन को 11 मार्च को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Ai+ Pulse 2 की कीमत

Ai+ Pulse 2 को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 6GB RAM + 128GB में खरीदा जा सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 5,999 रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट 7,999 रुपये है। हालांकि, यह कीमत कंपनी ने वन डे ऑफर के तहत रखी है यानी केवल एक दिन के लिए इस फोन को इस प्राइस में खरीदा जा सकता है। इस फोन की रेगुलर प्राइस कंपनी ने अभी रिवील नहीं की है।

  • 4GB RAM + 64GB
  • 6GB RAM + 128GB

Ai+ Pulse 2 को भारत में 11 मार्च को सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन को ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, पिंक और पर्पल कलर में खरीद सकते हैं। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 11 मार्च के बाद फोन की कीमत बदल सकती है।

Ai+ Pulse 2 के फीचर्स

यह फोन 6.75 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ आता है। इसमें IP64 रेटिंग का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Unisoc T7250 चिपसेट के साथ आता है। फोन में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

Ai+ Pulse 2 फीचर्स
डिस्प्ले 6.75 इंच, HD+
प्रोसेसर Unisoc T7250
स्टोरेज 6GB, 128GB
कैमरा 50MP, 8MP
बैटरी 6000mAh, 10W
OS Android 16

Ai+ Pulse के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है। इस सस्ते फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी और 10W का चार्जिंग दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, Bluetooth 5.0, WiFi जैसे फीचर्स के साथ आता है। यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

यह भी पढ़ें - iPhone 17e की कीमत में लॉन्च हुआ iPad Air (2026), M4 चिप समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक