1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel का 365 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भरपूर डेटा

Airtel का 365 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा भरपूर डेटा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 06, 2025 02:03 pm IST,  Updated : Mar 06, 2025 02:03 pm IST

Airtel के पास 365 दिन की वैलिडिटी वाले कई प्लान है। कंपनी के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ हाई स्पीड डेटा और फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।

Airtel Recharge Plan, airtel 365 days plan- India TV Hindi
एयरटेल रिचार्ज प्लान Image Source : FILE

Airtel के पास 365 दिन की लंबी वैलिडिटी वाले तीन रिचार्ज प्लान हैं। इनमें से एक प्लान केवल वॉइस ओनली है यानी इसमें डेटा नहीं मिलता है। इसके अलावा कंपनी का पास 365 दिन वाला एक ऐसा प्लान है, जिसमें यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का भी लाभ मिलता है। एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है, जिसके पास 38 करोड़ से ज्यादा डेली एक्टिव यूजर्स हैं। कंपनी की लंबी वैलिडिटी वाले प्लान में यूजर्स को 1 साल तक फोन रिचार्ज कराने की टेंशन से आजादी मिल जाती है।

365 दिन वाला प्लान

Airtel का 365 दिन की वैलिडिटी वाला यह प्लान 3,599 रुपये की कीमत में आता है। इस प्लान में यूजर्स को मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें पूरे भारत में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, कंपनी अपने यूजर्स को इस प्लान के साथ फ्री नेशनल रोमिंग भी ऑफर करती है। इसके अलावा इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा के साथ-साथ 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है।

एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान इसलिए खास है क्योंकि कंपनी इसमें 5G स्मार्टफोन यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा ऑफर कर रही है। साथ ही, यूजर्स को एयरटेल के कम्प्लीमेंटरी सर्विसेज का भी लाभ मिलेगा। इस प्लान के अलावा कंपनी के पास 3,999 रुपये वाला एक रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है। हालांकि, इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग के साथ-साथ ज्यादा डेटा और JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है।

Airtel के 3,999 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ दिया जाता है। यह प्लान फ्री नेशनल रोमिंग के साथ आता है और इसमें डेली 2.5GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है। एयरटेल के इस प्रीपेड प्लान में भी 5G स्मार्टफोन यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Vivo ने 14000 रुपये से कम में लॉन्च किया 6,500mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज, 50MP कैमरा वाला धांसू फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक