1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारत से पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ Poco X8, मिलेगी 8340mAh की दमदार बैटरी

भारत से पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ Poco X8, मिलेगी 8340mAh की दमदार बैटरी

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 02, 2026 04:31 pm IST,  Updated : Sep 02, 2026 04:39 pm IST

Poco X8 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। चीनी कंपनी का यह फोन 4 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन में 8,340mAh की दमदार बैटरी मिलती है।

poco x8 5G- India TV Hindi
पोको एक्स8 5जी Image Source : POCO

Poco F9 सीरीज के साथ कंपनी ने मिड बजट फोन Poco X8 5G को भी ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। यह फोन भारत में 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। ग्लोबल लॉन्च किए पोको के इस मिड बजट फोन में 8,340mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, भारत में यह फोन 9,000mAh की दमदार बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Poco X8 5G की कीमत

Poco X8 5G को ग्लोबल मार्केट में तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 269 डॉलर (लगभग 25,500 रुपये) है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 299 डॉलर (लगभग 28,800 रुपये) और 349 डॉलर (लगभग 33,169 रुपये) में लॉन्च किए गए हैं।

  • 6GB RAM + 128GB - 269 डॉलर (लगभग 25,500 रुपये)
  • 8GB RAM + 256GB - 299 डॉलर (लगभग 28,800 रुपये)
  • 12GB RAM + 256GB - 349 डॉलर (लगभग 33,169 रुपये)

Poco X8 5G के फीचर्स

पोको का यह फोन 6.83 इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन के डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया है।

Poco X8 में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए पोको के इस फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।

Poco X8 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.83 इंच, 120Hz, AMOLED
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4
स्टोरेज 12GB, 256GB
बैटरी 8340mAh, 67W
कैमरा 50MP +2MP, 16MP
OS Android 16, HyperOS 3

यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में डूबने पर भी यह खराब नहीं होगा। फोन में 8,340mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन में Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में NFC, IR ब्लास्टर, WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Philips का पहला 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, मिलेगी 5700mAh की बैटरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक