1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 4 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Poco का 10000mAh बैटरी वाला फोन

4 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Poco का 10000mAh बैटरी वाला फोन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 31, 2026 11:04 am IST,  Updated : Aug 31, 2026 11:04 am IST

Poco X8 Series की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। इस सीरीज में दो फोन Poco X8 और Poco X8 Power को लॉन्च किया जाएगा। यह सीरीज 10000mAh की दमदार बैटरी के साथ आएगी।

Poco X8 Power- India TV Hindi
पोको एक्स 8 पावर Image Source : POCO INDIA/X

Poco ने अपने 10000mAh बैटरी वाले पहले फोन की लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। पोको का यह फोन 4 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ कंपनी 9000mAh बैटरी वाला फोन भी लॉन्च करने वाली है। चीनी कंपनी के ये दोनों फोन Poco X8 सीरीज में पेश किए जाएंगे। इनमें Poco X8 और Poco X8 Power को लॉन्च किया जाएगा। हाल ही में कंपनी ने Poco M8 सीरीज को भारत में लॉन्च किया है।

Poco ने अपने आधिकारिक X हैंडल से कंफर्म किया है कि Poco X8 सीरीज को 4 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के दोनों फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिए गए हैं। इनके लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइड भी बनाया गया है। यही नहीं, कंपनी ने इन दोनों फोन के कुछ फीचर्स भी आधिकारिक तौर पर कंफर्म किए हैं।

Poco X8 Power को 10,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। वहीं, Poco X8 में 9,000mAh की बैटरी दी जाएगी। इसके साथ 68W वायर्ड चार्जिंग फीचर मिलेगा। ये दोनों फोन मिड बजट में पेश किए जा सकते हैं। टीजर वीडियो में Poco X8 को ऑरेंज और Poco X8 Power को यैलो कलर में देखा जा सकता है।

क्या होंगे फीचर्स?

Poco X8 Power और Poco X8 के फीचर्स की बात करें तो ये दोनों फोन 6.83 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आएंगे। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो FHD+ रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। वहीं, X8 Power में 1.5K रेजलूशन वाला AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। पोको के ये दोनों फोन Qualcomm Snpadragon 6 Gen चिपसेट के साथ आ सकते हैं। इसके साथ 8GB/12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो Poco X8 Power में 50MP का मेन OIS कैमरा मिल सकता है, जिसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, स्टैंडर्ड मॉडल में 50MP का मेन OIS कैमरा दिया जाएगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया जाएगा। ये दोनों ही फोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Redmi ने लॉन्च किया 10000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग वाला फोन, iPhone 15 जैसा है लुक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक