1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 4000 रुपये तक महंगा मिलेगा Redmi का यह बजट 5G फोन, फिर से बढ़ी कीमत

4000 रुपये तक महंगा मिलेगा Redmi का यह बजट 5G फोन, फिर से बढ़ी कीमत

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Sep 02, 2026 06:18 pm IST,  Updated : Sep 02, 2026 06:19 pm IST

Redmi 15A की कीमत में कंपनी ने जबरदस्त इजाफा कर दिया है। शाओमी का यह बजट फ्रेंडली फोन अब लोगों के बजट के बाहर होता जा रहा है। फोन की कीमत 4,000 रुपये तक बढ़ गई है।

Redmi 15A- India TV Hindi
रेडमी 15ए Image Source : REDMI INDIA

Redmi के साल की शुरुआत में लॉन्च हुए बजट फ्रेंडली फोन की कीमत में 4,000 रुपये तक का इजाफा किया जा चुका है। चीनी कंपनी का यह स्मार्टफोन मार्च में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। इस फोन को भारत में बजट प्राइस रेंज में उतारा गया था, जिसकी शुरुआती कीमत महज 12,999 रुपये है। इजाफे के बाद यह फोन 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। पहले भी फोन की कीमत में एक बार इजाफा किया जा चुका है।

कितनी बढ़ी कीमत?

Redmi 15A को भारत में तीन स्टोरेज वेरिएंट - 4GB RAM + 64GB, 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती कीमत 12,999 रुपये थी। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 16,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। प्राइस हाइक के बाद इसका बेस वेरिएंट 3,500 रुपये महंगा यानी 16,499 रुपये में मिलेगा। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत में 4,000 रुपये का इजाफा किया गया है। अब ये दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 18,499 रुपये और 20,499 रुपये में मिलेंगे।

Redmi 15A लॉन्च प्राइस प्राइस हाइक नई कीमत
4GB RAM + 64GB 12,999 रुपये 3,500 रुपये 16,499 रुपये
4GB RAM + 128GB 14,499 रुपये 4,000 रुपये 18,499 रुपये
6GB RAM + 128GB 16,499 रुपये 4,000 रुपये 20,499 रुपये

Redmi 15A के फीचर्स

रेडमी के इस बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन में 6.59 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन में ट्रेडिशनल वाटरड्रॉप नॉच वाला डिजाइन दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक की बीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। यह फोन 6nm चिपसेट पर काम करता है। इसमें कंपनी ने Unisoc T8300 5G प्रोसेसर यूज किया है, जिसके साथ 6GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन Wet Touch 2.0 फीचर को भी सपोर्ट करता है।

Redmi 15A में 6,300mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 15W USB Type C चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। यह फोन 32MP के AI डुअल कैमरे से लैस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP का कैमरा मिलता है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 4 साल तक OS और 6 साल तक सिक्योरिटी अपग्रेड ऑफर कर रही है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 5G के साथ-साथ WiFi, Bluetooth, IR Blaster जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Redmi जल्द भी भारत में अपना 10,000mAh बैटरी वाला पहला फोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अपने इस फोन की लॉन्चिंग भारत में कंफर्म कर दी है। Redmi Note 17 Pro Max को हाल ही में जापान में लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें - भारत से पहले ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ Poco X8, मिलेगी 8340mAh की दमदार बैटरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक