1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के करोड़ों यूजर्स की मौज, 84 दिन के लिए रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म

Airtel के करोड़ों यूजर्स की मौज, 84 दिन के लिए रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 23, 2025 10:30 pm IST,  Updated : May 23, 2025 10:30 pm IST

Airtel के पास अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए कई तरह के सस्ते प्लान्स मौजूद हैं। आज हम आपको कंपनी का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिसे खरीदने के बाद आप 84 दिन के लिए रिचार्ज की टेंशन से फ्री हो जाएंगे।

Airtel Recharge, Airtel Recharge Offer, Airtel News, Airtel Best Plan, Airtel 84 days Plan- India TV Hindi
एयरटेल के सस्ते रिचार्ज प्लान ने कराई मौज। Image Source : फाइल फोटो

एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। देशभर में करीब 38 करोड़ से ज्यादा लोग एयरटेल का सिम इस्तेमाल करते हैं। अपने करोड़ों ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी कई तरह के सस्ते और किफायती प्लान्स ऑफर करती है। एयरटेल के पोर्टफोलियो में सस्ते और महंगे दोनों ही तरह के प्लान्स मौजूद हैं। आज हम आपको एयरटेल का एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं जिससे आपकी कई सारी टेंशन पूरी तरह से खत्म होने वाली हैं। 

आपको बता दें कि एयरटेल ने ग्राहकों की सहूलियत के लिए अपने पोर्टफोलियो को अलग-अलग कैटेगरी में डिवाइड कर रखा है। इसमें सस्ते के साथ महंगे और शॉर्ट टर्म के साथ लॉन्ग टर्म सभी तरह के प्लान्स मौजूद हैं। हालांकि जब से रिचार्ज प्लान्स महंगे हुए हैं तब से तब से एयरटेल ने अपने पोर्टफोलियो में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। अब कंपनी ग्राहकों को अधिकांश प्लान में 84 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है।

Airtel के सस्ते प्लान में मिलेगा बहुत कुछ 

Airtel की लिस्ट में 1199 रुपये का एक धमाकेदार प्लान मौजूद है। इस रिचार्ज प्लान में आपको कई सारे ऑफर्स दिए जाते हैं। अगर आपको लंबी वैलिडिटी चाहिए ताकि बार बार रिचार्ज न कराना पड़े तो आप इस प्लान की तरफ जा सकते हैं। एयरटेल ग्राहकों को इसमें 84 दिन की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है। प्लान में 84 दिन तक सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जाती है। 

फ्री कॉलिंग के साथ कंपनी ग्राहकों को सभी नेटवर्क के लिए हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। इस प्लान में मिलने वाले डेटा बेनिफिट्स की बात करें तो इसमे 84 दिन के लिए 210GB डेटा मिलता है। आप हर दिन 2.5GB डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे। कंपनी यूजर्स को इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी दे रही है।

फ्री मिलेगा ओटीटी सब्सक्रिप्शन

अगर आप ओटीटी स्ट्रीमिंग के लिए अब तक अलग से ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन ले रहे थे तो अब आपकी टेंशन कम होने वाली है। एयरटेल अपने करोड़ों यूजर्स को इस रिचार्ज प्लान में अमेजन प्राइम लाइट का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रहा है। आप 84 दिन तक फ्री में लेटेस्ट मूवीज और वेब सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy S23 Plus को आधे से भी कम कीमत में खरीदें, Flipkart में हुआ Price Drop

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक