Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Airtel के डेटा वाले 3 धमाकेदार प्लान, 39 रुपये में अनलिमिटेड डेटा का मिलेगा फायदा

Airtel के डेटा वाले 3 धमाकेदार प्लान, 39 रुपये में अनलिमिटेड डेटा का मिलेगा फायदा

Written By: Gaurav Tiwari Published : Apr 19, 2024 08:42 am IST, Updated : Apr 19, 2024 08:42 am IST

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए शानदार प्लान्स पेश करता है। एयरटेल की लिस्ट में डेटा, ओटीटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, जैसे अलग अलग सेगमेंट में कई सारे प्लान्स हैं। आज हम आपको एयरटेल के तीन सस्ते डेटा पैक की जानकारी देने जा रहे हैं।

Airtel, Airtel Offer, Cheapest Plan of Airtel, Airtel Cheapest Plan, Airtel Best Offer- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो एयरटेल के पास कई सारे किफायती और सस्ते प्लान्स मौजूद हैं।

बेहतर कनेक्टिविटी और फास्ट इंटरनेट की बात हो और एयरटेल का नाम न आए ऐसा हो नहीं सकता। करीब 38 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के साथ एयरटेल देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। ग्राहकों की सहूलियत के लिए कंपनी समय समय पर नए ऑफर्स के साथ नए नए प्लान्स पेश करती रहती है। Airtel ने अब अपने ग्राहकों के लिए दो नए धांसू प्लान्स पेश किए हैं। 

आपको बता दें कि एयरटेल ने 2 नए प्लान्स को लॉन्च करने के साथ ही अपने एक प्लान में बड़ा बदलाव भी किया है। कंपनी ने 39 और 49 रुपये के दो नए प्लान्स लॉन्च किए हैं जबकि वहीं अपने 99 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की कीमत को घटा दिया है। Airtel ने अपने 99 रुपये वाले प्लान की कीमत में 20 रुपये की कटौती की है। अब यह प्लान 79 रुपये का मिलेगा। 

Airtel का 39 रुपये का प्लान

एयरटेल का यह नया प्लान एक डेटा पैक प्लान है। अगर आपको अपने काम के लिए अधिक इंटरनेट डेटा की जरूरत पड़ती है तो यह प्लान खूब भाने वाला है। 39 रुपये प्लान में एयरटेल ग्राहकों को 1 दिन की वैलिडिटी ऑफर करता है। इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जाता है। 

Airtel का 49 रुपये का प्लान

एयरटेल का यह प्लान भी एक डेटा पैक प्लान है। इस प्लान में ग्राहकों को 1 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ हीयह प्लान भी अनलिमिटेड डेटा ऑफर करता है। एयरटेल इस प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों के लिए प्लस विंग प्रीमियम का फ्री सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जाता है। 

Airtel का 79 रुपये का प्लान

एयरटेल इस प्लान में भी ग्राहकों को डेटा बेनिफिट्स ऑफर करता है। इस प्लान में यूजर्स को दो दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में आप दो दिन तक अनलिमिटेड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपका रेगुलर डेली डेटा लिमिट से काम नहीं चल पाता तो ऐसी कंडीशन में आप एयरटेल का ये प्लान ले सकते हैं।  

यह भी पढ़ें- iPhone 15 में मिल रहा 50 हजार रुपये का जबरदस्त डिस्काउंट, Flipkart में बस पूरी करनी होगी ये शर्त

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement