1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. एयरटेल बनी जम्मू कश्मीर के दुर्गम मारवाह क्षेत्र में मोबाइल सर्विस शुरू करने वाली पहली कंपनी

एयरटेल बनी जम्मू कश्मीर के दुर्गम मारवाह क्षेत्र में मोबाइल सर्विस शुरू करने वाली पहली कंपनी

 Published : Mar 10, 2026 03:46 pm IST,  Updated : Mar 10, 2026 03:46 pm IST

भारती एयरटेल जम्मू कश्मीर के दुर्गम मारवाह क्षेत्र में भरोसेमंद मोबाइल सेवा देने वाली पहली और एकमात्र कंपनी बन गई है।

Airtel in Marwah Region- India TV Hindi
मारवाह क्षेत्र में एयरटेल की सर्विसेज Image Source : BHARTI AIRTEL

Bharti Airtel in Marwah Region: भारत की प्रमुख टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों में से एक भारती एयरटेल (एयरटेल) ने आज अपने नेटवर्क का विस्तार जम्मू कश्मीर के मारवाह क्षेत्र में करने की घोषणा की है। मारवाह, जम्मू कश्मीर में एक सुदूर स्थित इलाका है जो किश्तवाड़ और अनंतनाग को जोड़ता है। इस इलाके में नेटवर्क स्थापना की उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ एयरटेल इस क्षेत्र में भरोसेमंद मोबाइल सेवा देने वाली पहली और एकमात्र कंपनी बन गई है। यह इलाका न केवल रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है बल्कि यहां तक पहुंचना भी बेहद मुश्किल माना जाता है।

मारवाह क्षेत्र है दुर्गम-यहां मोबाइल कनेक्टिविटी आना बड़ी राहत 

मारवाह क्षेत्र ऊबड़-खाबड़ पहाड़ों के बीच बसा है। यहां किश्तवाड़ और अनंतनाग तक जाने के लिए सड़क मार्ग सीमित समय के लिए ही खुला रहता है। सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण यह इलाका बाकी क्षेत्रों से कट जाता है। संपर्क कट जाने के समय में स्थानीय लोगों को जरूरी सामान लाने, काम पर जाने या आपात स्थिति में खच्चरों या पैदल यात्रा पर निर्भर रहना पड़ता है। अब तक इस इलाके में टेलीकॉम सर्विस न होने के कारण लगभग 150 किलोमीटर का यह पूरा क्षेत्र मोबाइल कनेक्टिविटी से बाहर था। इस इलाके में एयरटेल द्वारा हाई-स्पीड नेटवर्क शुरू किया जाना एक बड़ा बदलाव है, जिससे देश के सबसे कठिन इलाकों में से एक में रहने वाले लोगों, सुरक्षा बलों और पर्यटकों को बिना रुकावट कनेक्टिविटी मिल सकेगी। इस नेटवर्क से इस विश्व प्रसिद्ध क्षेत्र में पर्यटन की बड़ी संभावनाएं भी खुलेंगी।

हर नागरिक को मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी हमारा लक्ष्य-भारती एयरटेल

भारती एयरटेल, जम्मू कश्मीर के सीओओ दिब्येंदु ऐच ने कहा, “हमें गर्व है कि हमने मारवाह क्षेत्र में डिजिटल विभाजन को कम करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। यह इलाका लंबे समय से सबसे कठिन प्राकृतिक बाधाओं के कारण अलग-थलग रहा है। उच्चभूमि क्षेत्र और दूरदराज इलाकों में एयरटेल के नेटवर्क का लगातार विस्तार भारत की डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक, चाहे वह कितना भी दूर या दुर्गम इलाके में क्यों न रहता हो, कनेक्टिविटी से जुड़ा रहे।" ऐसे कठिन और दूरदराज इलाकों में एयरटेल का लगातार नेटवर्क विस्तार यह दिखाता है कि कंपनी कनेक्टिविटी की कमी को दूर करने और भारत के डिजिटल परिवर्तन को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें 

22,000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S24 FE, फ्लिपकार्ट पर मची है 'लूट'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक