1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. प्लान एक-लाभ उठाएंगे परिवार के 4 मेंबर्स, OTT बेनेफिट के साथ Apple TV भी फ्री और डेटा भरपूर

प्लान एक-लाभ उठाएंगे परिवार के 4 मेंबर्स, OTT बेनेफिट के साथ Apple TV भी फ्री और डेटा भरपूर

 Published : Feb 15, 2026 03:01 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 03:01 pm IST

जिस प्लान के बारे में आपको बता रहे हैं उसमें परिवार के 4 सदस्यों को डेटा बेनेफिट के साथ ओटीटी बेनेफिट और अनलिमिटेड कॉलिंग और रोमिंग भी मिलती है।

Airtel Postpaid Family Plan- India TV Hindi
एयरटेल पोस्टपेड फैमिली प्लान Image Source : FREEPIK

Airtel Postpaid Family Plans: एयरटेल के रिचार्ज प्लान में से कुछ प्लान्स ऐसे हैं जो ना सिर्फ उसके प्राइमरी यूजर को फायदा पहुंचाते हैं बल्कि उससे जुड़े परिवार के अन्य सदस्यों को भी फायदे पहुंचाते हैं। आज एयरटेल के ऐसे प्लान के बारे में आपको बता रहे हैं जिनमें एक तो रेगुलर सिम का ऑप्शन मिलता है और तीन ऐड-ऑन सिम के ऑप्शन ग्राहकों को मिलते हैं। इसके चलते एक ही परिवार के चार मेंबर्स को एक ही प्लान लेने से एक जैसे फायदे मिल जाते हैं। ये पोस्टपेड फैमिली प्लान हैं और एयरटेल ऐसे दो प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें से पहले की कीमत 1199 रुपये है और दूसरे की कीमत 1399 रुपये है। 

एयरटेल का 1199 रुपये का प्लान

इस प्लान में प्राइमरी यूजर को 100 जीबी डेटा मिलता है और ऐड-ऑन यूजर्स को 30-30-30 जीबी डेटा मिलता है यानी कुल मिलाकर इस प्लान में 190 जीबी डेटा मिलता है। प्लान में एक रेगुलर सिम और तीन ऐड-ऑन सिम मिलते हैं और कुल 190 जीबी डेटा मिलता है। यूजर्स को अनलिमिटिड कॉलिंग और इसके साथ एसटीडी रोमिंग का फायदा मिलता है। इसके OTT बेनेफिट्स को जानिए

  • 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन दिलाता है
  • 1 साल के लिए जियो-हॉटस्टार का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है
  • Airtel Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन इस प्लान के साथ मिलता है
  • प्लान में Apple TV के साथ Apple Music का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है 
  • प्लान में Adobe Express Premium का 12 महीने का एक्सेस भी मिलेगा जिसकी कीमत 4000 रुपये है

एयरटेल का 1399 रुपये का प्लान

इस प्लान में प्राइमरी यूजर को 50 जीबी डेटा मिलता है और ऐड-ऑन यूजर्स को 30-30-30 जीबी डेटा मिलता है यानी कुल मिलाकर इस प्लान में 240 जीबी डेटा मिलता है। प्लान में एक रेगुलर सिम और तीन ऐड-ऑन सिम मिलते हैं और कुल 240 जीबी डेटा मिलता है। यूजर्स को अनलिमिटिड कॉलिंग और इसके साथ एसटीडी रोमिंग का फायदा मिलता है। इसके OTT बेनेफिट्स को जानिए

  • प्लान के साथ नेटफ्लिक्स बेसिक का एक्सेस मिलता है
  • 6 महीने के लिए अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन दिलाता है
  • 1 साल के लिए जियो-हॉटस्टार का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है
  • Airtel Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन इस प्लान के साथ मिलता है
  • प्लान में Apple TV के साथ Apple Music का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है 
  • प्लान में Adobe Express Premium का 12 महीने का एक्सेस भी मिलेगा जिसकी कीमत 4000 रुपये है

ये भी पढ़ें

OnePlus के इस फोन पर 19 हजार रुपये का जबर्दस्त डिस्काउंट, अमेजन पर खरीद सकेंगे बंपर छूट के साथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक