Friday, February 20, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Sale Offer: 50 प्रतिशत से ज्यादा डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं टॉप ब्रैंड गीजर, सर्दियों का अभी से कर लें जुगाड़

Sale Offer: 50 प्रतिशत से ज्यादा डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं टॉप ब्रैंड गीजर, सर्दियों का अभी से कर लें जुगाड़

Written By: Gaurav Tiwari Published : Oct 10, 2023 09:31 am IST, Updated : Oct 10, 2023 09:32 am IST

अगर आप अपने घर के लिए कोई नया सामान लेना चाहते हैं तो आपके लिए अभी बेस्ट टाइम है। ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर इस समय साल की सबसे बड़ी सेल चल रही है। इस सेल में सभी सेगमेंट में ग्राहकों को हैवी डिस्काउंट ऑफर्स दिए जाए रहे हैं। अगर आप एक गीजर लेना चाहते हैं तो अभी भारी छूट के साथ ले सकते हैं।

Tech New, geysers, टेक न्यू, गीजर, Amazon Offer, Flipkart, Flipkart Offer, Tech news- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो सेल ऑफर में आप टॉप ब्रैंड गीजर और वॉटर हीटर को बेहद सस्ते दाम में खरीद सकते हैं।

Water Heater Geysers sale Offer : सर्दियों का मौमस जल्द ही आने वाला है। सर्दियों में गर्म पानी की बहुत ही ज्यादा जरूरत पड़ती है। यही कारण है कि सर्दी आते ही गीजर और वॉटर हीटर के डिमांड बढ़ने पर दाम भी काफी तेजी से बढ़ जाते हैं। हालांकि आपके पास अभी सस्ते दाम में गीजर लेने का सबसे बढ़िया मौका है। अभी फ्लिपकार्ट और अमेजन पर साल की सबसे सेल चल रही है और सेल में आप ब्रैंडेड गीजर को 50 प्रतिशत तक की छूट पर खरीद सकते हैं। 

आपको बता दें कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही जगहों पर गैस और बिजली से चलने वाले दो तरह के गीजर होते हैं। दोनों ही गीजर में इस समय भारी डिस्काउंट ऑफर देखने को मिल रहा है। अगर आपको सर्दियों के लिए गीजर चाहिए तो अच्छा होगा कि आप कुछ समय पहले इसे सस्ते दाम में खरीद लें। आइए आपको गीजर पर मिलने वाले कुछ ऑफर्स बताते हैं... 

Crompton Arno Neo 15-L  Geyser

इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के मामले में क्रॉम्पटन एक जाना पहचाना ब्रैंड है। क्रॉम्पटन का यह गीजर ईृ-कॉमर्स वेबसाइट पर 9500 रुपये में लिस्टेड है लेकिन अभी इस पर आपको 43 प्रतिशत का बंपर डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। इसके बाद आप इसे सिर्फ और सिर्फ 5399 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आप इसे नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदते हैं तो आपको हर महीने सिर्फ 262 रुपये ही देने पड़ेंगे। ई-कॉमर्स वेबसाइट से लेने पर इस पर आपको 10 रिप्लेसमेंट की भी सुविधा अमेजन पर मिलती है।  

Havells Instanio 10 L  Geyser

इलेक्ट्रिसिटी प्रोडक्ट बनाने वाली हैवल्स एक पॉपुलर ब्रैंड है। हैवेल्स का यह गीजर अमेजन पर 14,290 रुपये में लिस्टेड है लेकिन अभी इस पर 55 प्रतिशत का बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर के बाद आप इसे सिर्फ 6, 499 रुपये में ही खरीद  सकते हैं। अगर आपका बजट और कम है तो आप इसे नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी ले सकते हैं और इसके लिए आपको हर महीने सिर्फ 315 रुपये ही देने पड़ेंगे। अमेजन आको प्री डिलीवरी और 10 डेज रिप्लेसमेंट का ऑप्शन देता है। 

Bajaj New Shakti Neo 15L Geyser

अमेजन की सेल में आपको बजाज के गीजर पर भी हैवी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। बजाज के जिस गीजर की बात हम कर रहे हैं वह अमेजन पर 13,150 रुपये में लिस्टेड है, हालांकि इस पर आपको 58 प्रतिशत का हैवी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस ऑफर में आप इसे सिर्फ 5,499 रुपये में खरीद सकते हैं। ईएमआई पर खरीदने पर इस स्मार्टफोन पर आपको 267 रुपये ही देने पड़ेंगे। इसमें भी बाकी गीजर की तरह फ्री डिलीवरी और 10 डेज रिप्लेसमेंट वारंटी दी जा रही है। 

यह भी पढ़ें- 200MP प्राइमरी कैमरे वाला लेटेस्ट स्मार्टफोन 20 हजार रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता, 50MP का है सेल्फी कैमरा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement