1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon ने किया बड़ा ऐलान, इस महीने आयोजित होगी Prime Day Sale, सस्ते में मिलेगा 'सबकुछ'

Amazon ने किया बड़ा ऐलान, इस महीने आयोजित होगी Prime Day Sale, सस्ते में मिलेगा 'सबकुछ'

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 01, 2026 04:08 pm IST,  Updated : May 01, 2026 04:08 pm IST

Amazon Prime Day Sale 2026 को कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने बताया कि प्राइम डे सेल भारत में किस महीने शुरू होगी।

Amazon Prime Day Sale 2026- India TV Hindi
अमेजन प्राइम डे सेल Image Source : CGI

Amazon ने भारत में Prime Day Sale का ऐलान कर दिया है। ई-कॉमर्स कंपनी हर साल की तरह इस साल भी प्राइम डे सेल आयोजित करने वाली है। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट, एसी, फ्रिज, होम अप्लायंसेज समेत सभी प्रोडक्ट पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया जाता है। अमेजन प्राइम यूजर्स को इस सेल में सस्ते में कई प्रोडक्ट मिल जाते हैं। इस सेल की खास बात ये है कि केवल प्राइम मेंबर्स ही इस सेल का लाभ उठा सकते हैं।

इस महीने आयोजित होगी सेल

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर यह सेल जुलाई में आयोजित की जाएगी। कंपनी ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, कनाडा, कंबोडिया, कोलंबिया, इजिप्ट, फ्रांस, जर्मनी, इटली, आयरलैंड, लग्जमबर्ग, मैक्सिको, नीदरलैंड्स, पौलेंड, पुर्तगाल, साउदी अरब, सिंगापुर, स्पेन, स्वीडन, तुर्किए, यूएई, यूके और यूएस में प्राइम डे सेल जुन में आयोजित करेगी। वहीं, भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, जापान में यह सेल जुलाई में आयोजित की जाएगी।

पिछले साल भी कंपनी ने जुलाई में ही प्राइम डे सेल का आयोजन किया था। कंपनी ने बताया कि पिछले साल 55 करोड़ प्रोडक्ट्स को सेम डे या अगले दिन डिलीवर किया गया था। इसमें 40% का साल-दर-साल का इजाफा हुआ था। प्राइम मेंबर्स को आधी से भी कम कीमत में कई प्रोडक्ट्स ऑफर किए गए थे। प्राइम डे सेल में केवल अमेजन प्राइम यूजर्स को ही बेनिफिट्स मिलता है।

इस सेल में अमेजन पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से प्रोडक्ट खरीदने पर 5% का कैशबैक मिलता है। वहीं, 1,399 रुपये से अधिक के प्रोडक्ट खरीदने पर प्राइम मेंबर्स को एक्सक्लूसिव ऑफर मिलते हैं। इसमें 99 रुपये की शुरुआती कीमत में प्रोडक्ट खरीदने पर 200 रुपये तक का कैशबैक ऑफर किया जाता है। प्राइम मेंबर्स को फ्री में अनलिमिटेड प्रोडक्ट डिलीवर किया जाता है।

अमेजन प्राइम सब्सक्रिप्शन

अमेजन प्राइम मेंबरशिप की बात करें तो इसका शॉपिंग एडिशन प्लान 399 रुपये से शुरू होता है। 399 रुपये वाले इस प्लान में यूजर्स को 12 महीने यानी पूरे एक साल के लिए अमेजन प्राइम की मेंबरशिप मिल जाती है। वहीं, अमेजन प्राइम लाइट के लिए 799 रुपये ईयरली देना होगा। स्टैंडर्ड प्राइम मेंबरशिप का ईयरली प्लान 1,499 रुपये में आता है। मंथली प्लान की बात करें तो स्टैंडर्ड प्लान 299 रुपये महीने से शुरू होता है।

यह भी पढ़ें - 'Made in India' iPhone की धूम, भर-भर के विदेश भेजे जा रहे भारत में बने आईफोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक