1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon Prime Video यूजर्स दें ध्यान, कंपनी देने वाली है बड़ा झटका, Netflix की तरह लिया बड़ा फैसला

Amazon Prime Video यूजर्स दें ध्यान, कंपनी देने वाली है बड़ा झटका, Netflix की तरह लिया बड़ा फैसला

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 21, 2024 06:00 am IST,  Updated : Dec 21, 2024 06:00 am IST

Amazon Prime Video यूजर्स को कंपनी बड़ा झटका देने वाली है। कंपनी Netflix की तरह ही पासवर्ड शेयरिंग बंद करने वाली है और यूजर्स के लिए एक्टिव डिवाइस की लिमिट को कम करने वाली है।

Amazon prime video- India TV Hindi
अमेजन प्राइम वीडियो Image Source : FILE

Amazon भी Netflix की तरह अपने Prime Video यूजर्स को बड़ा झटका देने वाला है। OTT प्लेटफॉर्म नए साल में डिवाइस की लिमिट को कम करने वाला है। अमेजन प्राइम यूजर्स को कंपनी बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के Prime Video और Prime Music का सब्सक्रिप्शन ऑफर करती है। सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन प्राइम वीडियो यूजर्स अब अपना पासवर्ड अपने यार-दोस्त से शेयर नहीं कर पाएंगे क्योंकि कंपनी डिवाइस की लिमिट को घटाने वाली है।

डिवाइस लिमिट होगी कम

Netflix या अन्य OTT ऐप्स की तरह ही Amazon Prime Video यूजर्स भी अब पहले के मुकाबले कम डिवाइस में एक साथ लॉग-इन कर पाएंगे। टिप्स्टर ईशान अग्रवाल के मुताबिक, Amazon ने डिवाइस लिमिट को आधा करने का फैसला किया है। फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो यूजर्स एक साथ 10 डिवाइस पर OTT प्लेटफॉर्म को एक्सेस कर सकते हैं। आने वाले समय में इसकी लिमिट को घटाकर 5 कर दी जाएगी। इसके अलावा यूजर्स केवल दो स्मार्ट TV पर ही Prime Video ऐप में लॉग-इन कर पाएंगे।

हालांकि, अन्य OTT ऐप्स की तरह यूजर्स जब चाहे अपने डिवाइस को मैनेज कर पाएंगे। जिन डिवाइस में लॉग-इन करने की जरूरत नहीं है, उन डिवाइस से यूजर्स लॉग-आउट कर सकेंगे। इससे पहले Amazon Prime Video के राइवलरी प्लेटफॉर्म Netflix ने भारत में पासवर्ड शेयरिंग खत्म कर दिया था। अब नेटफ्लिक्स यूजर्स को एक से ज्यादा डिवाइस में लॉग-इन करने के लिए टेम्पररी कोड की जरूरत होती है। केवल Home Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्टेड डिवाइस में ही यूजर्स Netflix को एक्सेस कर सकेंगे।

Prime का सब्सक्रिप्शन

Amazon Prime का ईयरली सब्सक्रिप्शन 1,499 रुपये में आता है। इसमें यूजर्स को टीवी और मोबाइल दोनों डिवाइस में Prime Video का एक्सेस मिलता है। वहीं, 299 रुपये में एक महीने और 599 रुपये में तीन महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा अमेजन ने प्राइम वीडियो के मोबाइल एडिशन वाला भी प्लान लॉन्च किया है, जिसमें यूजर्स केवल अपने स्मार्टफोन में अमेजन प्राइम वीडियो एक्सेस कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Airtel ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज, सस्ते रिचार्ज के साथ फ्री दे रहा Zee5 OTT

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक