1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon हो गया Smart, ड्रोन से 10 मिनट में पहुंचे iPhones, सामान के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार

Amazon हो गया Smart, ड्रोन से 10 मिनट में पहुंचे iPhones, सामान के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 24, 2025 04:07 pm IST,  Updated : May 24, 2025 04:07 pm IST

अमेजन ई-कॉमर्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी है। अमेजन के पास करोड़ों की संख्या में ग्राहक हैं। Amazon ने अपने ग्राहकों की खरीदारी को और अधिक सुविधा जनक बनाने के लिए के लिए एक नई तरह की सर्विस शुरू की है। कंपनी अब हजारों प्रोडक्ट्स की डिलीवरी ड्रोन के जरिए कर रही है।

Amazon, Amazon, Amazon Prime Air, MK30, Amazon Prime Air Delivery, Amazon Prime, Prime Air Delivery- India TV Hindi
अमेजन ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए शुरू की नई सर्विस। Image Source : फाइल फोटो

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के पास करोड़ों की संख्या में ग्राहक मौजूद हैं। ग्राहकों की सहूलियत के लिए अमेजन तरह तरह के ऑफर्स लाता रहता है। अब कंपनी ने ग्राहकों की खरीदारी के लिए एक बेहतरीन सर्विस शुरू की है। अमेजन पहले से ज्यादा स्मार्ट और पॉवरफुल हो चुका है। इसका सीधा सीधा फायदा देश के करोड़ों खरीदारों को मिलेगा। अमेजन अब अपने Prime Air ड्रोन के जरिए आईफोन्स समेत दूसरे डिवाइसेस की डिलीवरी सिर्फ एक घंटे में पहुंचाएगा।

अगर आप आईफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो अब खरीदारी थोड़ी आसान होने वाली है। अब आपको आईफोन खरीदने के लिए न तो किसी दुकान जाने की जरूरत पड़ेगी और न ही ऑनलाइन बुकिंग के बाद कई दिनों तक डिलीवरी का इंतजार करना पड़ेगा। अगर आप अमेजन से आईफोन की बुकिंग करते हैं तो आपको एक घंटे के अंदर ही इसकी डिलीवरी मिल जाएगी। आइए आपको अमेजन की नई सर्विस के बारे में डिटेल जानकारी देते हैं। 

अमेजन ने ड्रोन सर्विस को किया अपडेट

अमेजन की तरफ से अमेरिका में Prime Air ड्रोन डिलीवरी प्रोग्राम में बड़ा अपडेट दिया गया है। कंपनी ने कुछ शहरों में ड्रोन के जरिए डिलीवरी शुरू कर दी है। टेक्सास, एरिजोना जैसे शहरों में यह ग्राहकों को ड्रोन के जरिए डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है। अमेजन इन शहरों में ड्रोन के जरिए iPhone, Samsung Galaxy के प्रीमियम फोन्स, Airpods, AirTags यहां तक कि Smart Ring और डोरबेल समेत दूसरे कई गैजेट्स की डिलीवरी कर रहा है। 

आपको बता दें कि Amazon सामानों को पहुंचाने के लिए अपने MK30 ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। यह ड्रोन घर के यार्ड या किसी दूसरे ओपन एरिया को सेलेक्ट करके जमीन से करीब 13 फीट ऊपर से पैकेज को छोड़ता है। आपतो बता दें कि ड्रोन में पहले QR कोड के जिरए डिलीवरी की जगह निर्धारित होती थी लेकिन अब इसका सिस्टम खुद ही यह तय कर लेता है कि पैकेज कहां पर ड्रॉप करना है। 

हजारों प्रोडक्ट्स की होगी डिलीवरी

बता दें कि अमेजन ड्रोन के जरिए सिर्फ स्मार्टफोन या फिर एयरपॉड्स जैसे गैजेट्स ही डिलीवर नहीं कर रहा है। कंपनी लिस्ट में करीब 60 हजार से अधिक ऐसे प्रोडक्ट्स मौजूद हैं जिन्हें ड्रोन के जरिए मंगवाया जा सकता है। ड्रोन के रिए डिलीवरी तभी हो पाएगी जब बुक किए गए सामान का वेट करीब 2 किलो से कम होगा। मौसम की वजह से ड्रोन की डिलीवरी रोकी जा सकती है। इसके लिए अमेजन ने 75 मिनट का वेदर फोरकास्ट सिस्टम बनाया है। इससे कंपनी अंदाजा लगाती है कि डिलीवरी संभव है या नहीं। अगर डिलीवरी नहीं होगी तो इसकी जानकारी ग्राहक को दी जाएगी। 

यह भी पढ़ें- BSNL लेकर आया 30 दिन वाला सस्ता प्लान, Jio-Airtel-Vi की बढ़ गई टेंशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक