1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. BSNL लेकर आया 30 दिन वाला सस्ता प्लान, Jio-Airtel-Vi की बढ़ गई टेंशन

BSNL लेकर आया 30 दिन वाला सस्ता प्लान, Jio-Airtel-Vi की बढ़ गई टेंशन

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : May 24, 2025 02:33 pm IST,  Updated : May 24, 2025 03:17 pm IST

अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान हैं तो आपकी बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है। दरअसल सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने एक ऐसा प्लान पेश कर दिया है जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ढेर सारा डेटा ऑफर किया जा राहा है।

Recharge, Recharge Plan, Recharge Offer, Cheapest Plan, BSNL Best Plan, BSNL 30 days Plan- India TV Hindi
सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने करोड़ों यूजर्स को दी बड़ी राहत। Image Source : फाइल फोटो

महंगे रिचार्ज प्लान्स से करोड़ो मोबाइल यूजर्स को सरकारी टेलिकॉम कंपनी बीएसएनएल ने बड़ी राहत दी है। जहां जियो, एयरटेल और वीआई कंपनियां लगातार अपने रिचार्ज प्लान्स को महंगा कर रही हैं वहीं BSNL आज भी सालों पुरानी कीमत में रिचार्ज प्लान्स ऑफर कर रहा है। टेलिकॉम इंडस्ट्री में सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स बीएसएनएल के पोर्टफोलियो में ही मौजूद हैं। इस बीच कंपनी ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक धमाकेदार मंथली प्लान पेश किया है। 

बीएसएनएल के पास जियो, एयरटेल और वीआई से कहीं ज्यादा लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में 70 दिन, 60 दिन, 90 दिन, 150 दिन, 160 दिन, 180 दिन के साथ साथ 336 दिन और 365 दिन के रिचार्ज प्लान्स मौजू हैं। अगर आप कोई सस्ता और अधिक डेटा वाला मंथली प्लान सर्च कर रहे हैं तो अब आपकी टेंशन खत्म होने वाली है। 

BSNL लाया धमाकेदार रिचार्ज प्लान

BSNL ने मोबाइल यूजर्स के लिए 299 रुपये का धांसू प्लान पेश किया है। सरकारी कंपनी इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 30 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। इस प्लान के साथ आपको इसमें 30 दिनों के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। फ्री कॉलिंग के साथ ही इसमें आपको सभी नेटवर्क के लिए डेली 100 फ्री एसएमएस भी दिए जाते हैं। 

आपको बता दें कि अब डेली रूटीन लाइफ में इंटरनेट डेटा का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। एंटरटेनमेंट से लेकर वॉइस कॉल, वीडियो कॉल या फिर ऑनलाइन शॉपिंग हर जगह इंटरनेट डेटा की जरूरत होती है। बीएसएनएल ने अपने नए रिचार्ज प्लान में ग्राहकों की इसी जरूरत का बखूबी ध्यान रखा है। अगर आपको इंटरनेट डेटा की अधिक जरूरत पड़ती है तो बता दें कि इसमें 30 दिन के लिए 90GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है। आप हर दिन 3GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। बीएसएनएल का यह एक ऐसा प्लान है जो ग्राहकों की सभी जरूरतों को एक ही प्लान में पूरा कर देता है। 

यह भी पढ़ें- Netflix: 2 जून से बंद होने जा रही है यह बड़ी सर्विस, यूजर्स पर पड़ेगा बड़ा असर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक