1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. भारत में तेजी से घटी Android स्मार्टफोन की बिक्री, यूजर्स को खूब पसंद आ रहे iPhone

भारत में तेजी से घटी Android स्मार्टफोन की बिक्री, यूजर्स को खूब पसंद आ रहे iPhone

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 31, 2026 11:10 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 11:10 pm IST

भारत में एंड्रॉइड स्मार्टफोन की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली है। हाल में आई मार्केट रिसर्च के मुताबिक, एंड्रॉइड स्मार्टफोन की बिक्री में तेजी से गिरावट देखी गई है।

Smartphone sale decline- India TV Hindi
स्मार्टफोन की बिक्री में गिरावट Image Source : UNSPLASH

भारत में Android स्मार्टफोन की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, Apple के iPhone की डिमांड काफी बढ़ी है। ओवरऑल डिमांड की बात करें तो इसमें भी रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। Vivo, Samsung, iQOO जैसे ब्रांड्स के फोन भी साल की शुरुआत में महंगे हो गए हैं। ग्लोबल मार्केट में मेमोरी चिप की शॉर्टेज और सप्लाई चेन में दिकक्त की वजह से फोन की कीमत में इजाफा करना पड़ा है, जिसकी वजह से Android स्मार्टफोन की डिमांड कम हुई है।

स्मार्टफोन की बिक्री में गिरावट

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की नई रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 के शुरुआती 9 हफ्तों में भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले साल के मुकाबले भारत में स्मार्टफोन का डिमांड 9% तक कम हुआ है। रिसर्च फर्म के मुताबिक, भारत में स्मार्टफोन की बिक्री में गिरावट की मुख्य वजह मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमत है। मेमोरी कंपोनेंट की कीमत में इजाफा होने की वजह से Vivo और Oppo जैसे ब्रांड्स ने अपने फोन की कीमत बढ़ा दी है। वहीं, नए फोन भी महंगे लॉन्च किए जा रहे हैं।

महंगे हुए स्मार्टफोन

रिसर्च फर्म के मुताबिक, इस साल लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन औसतन 1,500 रुपये महंगे में पेश किए गए हैं। वीवो और ओप्पो समेत कुल 8 कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा किया है। शुरुआत में ग्राहकों को कीमतों में इजाफा के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन कंपनियां लगातार कीमतों में इजाफा कर रही थी, जिसकी वजह से इसका असर बिक्री पर पड़ा है।

Android स्मार्टफोन की कीमतें एक तरफ लगातार बढ़ रही थीं, वहीं Apple के iPhone की भारी डिमांड देखने को मिली है। अमेरिकी कंपनी के iPhone की सेल में 12% तक का इजाफा देखा गया है। खास तौर पर iPhone 17 और पिछले साल आए iPhone 16 की अच्छी डिमांड देखने को मिली है। एप्पल ने अपने आईफोन की प्राइस में इजाफा नहीं किया है, जिसकी वजह से यूजर्स आईफोन की तरफ रूख कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Airtel लाया सस्ता रिचार्ज प्लान, 50 रुपये से कम में मिल रहा बहुत कुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक