Apple WWDC 2026: एप्पल की सालाना वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) इस साल जून में आयोजित होगी और इसके लिए 8 जून से 12 जून 2026 का समय तय किया गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत 8 जून को मुख्य भाषण के साथ होगी और इस कॉन्फ्रेंस में सभी प्लेटफॉर्म पर बड़े अपडेट्स को सामने लाया जाएगा। इस साल एप्पल का फोकस मुख्य तौर पर AI (आर्टिफशियल इंटेलीजेंस) से जुड़े एडवांसमेंट, नए सॉफ्टवेयर फीचर और डेवलपर्स टूल पर होगा जैसे की iOS, macOS और अन्य एप्पल इकोसिसम पर जोर होगा।
जानिए कहां-कहां लाइव देख सकते हैं Apple WWDC 2026
एप्पल डेवलपर ऐप
एप्पल की ऑफिशियल वेबसाइट
एप्पल का ऑफिशियल यूट्यूब चैनल
मुख्य भाषण 8 जून को भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे शुरू होगा, हालांकि इसकी सटीक टाइमिंग को कंपनी तब उजागर करेगी जब इसकी तारीख नजदीक आ जाएगी।
WWDC26 इवेट के दौरान क्या होगा खास?
मुख्य भाषण के बाद एप्पल के नई टेक्नोलॉजीज और अपडेट्स पर फोकस्ड कार्यक्रम होंगे। इसमें 5 दिन तक चलने वाले सेशन नें 100 से ज्यादा ऑनलाइन सेशन होंगे और इनमें शामिल होने वाले मुख्य घटक हैं-
डेवलपर्स वर्कशॉप
ग्रुप लैब
एप्पल के इंजीनियर्स के साथ वन-इन-वन सेशन
इससे WWDC26 डेवलपर्स के लिए लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और उसके इस्तेमाल के तरीकों के बारे में जानने के लिए सबसे बड़े ग्लोबल आयोजनों में से एक बन जाएगा।
एप्पल पार्क में होगा इन-पर्सन इवेंट
8 जून 2026 को एप्पल का ये आयोजन केवल ऑनलाइन ही नहीं बल्कि एप्पल पार्क में इन-पर्सन इवेंट के तौर पर भी आयोजित किया जाएगा। इसमें चुने हुए डेवलपर्स और स्टूडेंट्स को इसे अटैंड करने का मौका मिलेगा और मुख्य भाषण सुनने के साथ साथ एप्पल के एक्सपर्ट्स के साथ सीधा संवाद का अवसर भी मिलेगा। हालांकि इसकी सीटें लिमिटेड हैं तो जो लोग इसे अटैंड करना चाहते हैं उन्हें पहले रजिस्टर कराना होगा।
WWDC26 में छात्रों के लिए अवसर
एप्पल अपने स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज को लगातार जारी रख रहा है जिसके जरिए यंग डेवलपर्स को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके विजेताओं की घोषणा 26 मार्च को होगी और इसमें से कुछ विनर्स को एप्पल के इस इवेंट के लिए अमेरिका बुलाया जाएगा। टॉप 50 विनर्स को तीन-दिन के स्पेशल एक्सपीरिएंस के लिए क्यूपर्टिनो बुलाया जाएगा और रिवॉर्ड किया जाएगा।
एप्पल का AI और नेक्स्ट जेनरेशन सॉफ्टवेयर अपडेट पर फोकस
WWDC26 एक मेजर इवेंट होने वाला है और इसमें एप्पल का फोकस खासतौर पर एआई और नेक्स्ट जेनरेशन के सॉफ्टवेयर अपडेट पर होगा। भारतीय यूजर्स को इस इवेंट को ऑनलाइन लाइव देखने का मौका मिलेगा और ये सभी घोषणाओं से अप-टू-डेट रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें