Samsung Galaxy A-Series Phones: सैमसंग अपनी लेटेस्ट A-Series के फोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। सैमसंग ने पहले ही जानकारी दे दी है कि Galaxy A37 और Galaxy A57 की लॉन्चिंग भारत में 25 मार्च को शाम 5:30 बजे होगी। इसके ऑफिशियल लॉन्च से पहले एक टिप्स्टर ने फोन की डिटेल्स बतीने वाले एक वीडियो के जरिए इसके डिजाइन और लुक की जानकारी रिवील की है। हालांकि बाद में इस वीडियो को YouTube से हटा लिया गया लेकिन फोन के बारे में कुछ जानकारी तो इसकी मदद से मिल ही गई है।
इस लीक वीडियो पर एक सरसरी नजर डालने से पता चलता है कि फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। अपकमिंग डिवाइस पहले की तुलना में ज्यादा पतली दिखाई देती है और रियर पैनल में शाइनी लुक नजर आता है। जानिए और इन मॉडल्स में क्या नया नजर आ सकता है-
सैमसंग गैलेक्सी A37, गैलेक्सी A57 के संभावित स्पेसिफकेशन्स
सैमसंग ने अपने अपकमिंग फोन के ज्यादातर सभी डिटेल्स को उजागर नहीं किया है वहीं लीक जानकारी के आधार पर ऐसा लगता है कि गैलेक्सी ए37 में 6.7-इंच का डिस्प्ले हो सकता है और इसमें Exynos 1480 चिपसेट दिया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ गैलेक्सी ए57 5जी के लिए उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें 6.6-इंच FHD+ AMOLED डिस्पले मिल सकता है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। वहीं इस फोन में Exynos 1680 चिपसेट का साथ मिलने की बात कही जा रही है।
लीक कैमरा डिटेल्स भी जानें
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है और इसके साथ 12-एमपी का अल्ट्रावाइड और 5 एमपी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा इसमें 12 एमपी का सेल्फी कैमरा भी मिलने की बात कही जा रही है। गैलेक्सी ए57 5जी की बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 45W का चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
सैमसंग गैलेक्सी A37, गैलेक्सी A57 की संभावित कीमत क्या हो सकती है
Galaxy A37 में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत वियताम में 10,990,000 VND हो सकती है जिसे भारतीय रुपये में देखें तो कुल 39,000 रुपये की कीमत बैठ सकती है। इसके अलावा गैलेक्सी ए57 के लिए देखा जाए तो वियतनाम में 12,490,000 VND इसकी कीमत हो सकती है जो भारतीय रुपये में 44,500 रुपये बैठते हैं। हालांकि अभी एकदम सही कीमत का पता नहीं चला है, हालांकि एक बात तय लग रही है कि गैलेक्सी ए37 की कीमत 40,000 रुपये के भीतर रहेगी और गैलेक्सी ए57 के दाम 50,000 रुपये के बीच रहेंगे।
ये भी पढ़ें