WWDC में एप्पल ने iOS 26, iPadOS 26 समेत सभी प्रोडक्ट के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम पेश किया है। एप्पल के डिवाइसेज के लिए आए इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम में कंपनी ने लिक्विड ग्लास डिजाइन रखा है। कंपनी ने दावा किया कि iOS 7 के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड है। एप्पल ने इवेंट के दौरान अपने लिक्विड ग्लास डिजाइन के ट्रांसलुसेंन थीम की काफी तारीफ की थी। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि कंपनी ने लिक्विड ग्लास डिजाइन बनाने वाली पूरी टीम को ही निकाल दिया है। कहा जा रहा है कि iOS 26 में इस्तेमाल किया जाने वाला ट्रांसलूसेंट लिक्विड ग्लास डिजाइन थीम को दशकों पहले लॉन्च हुए Windows Vista से चुराया गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जोन योंगफूक नाम के शख्स ने दावा किया है कि वो लिक्विड ग्लास डिजाइन टीम को लीड कर रहा था, जिसे एप्पल ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अपने दावे में जोन योंगफूक लिखता है, 'मुझे एप्पल ने आज फायर कर दिया है। मैं और मेरी डिजाइन टीम ने पिछले 18 महीने तक जी-तोड़ मेहनत करते हुए गोसियन ब्लर बैकग्राउंड फीचर इसमें जोड़ा था, जिसमें आगे के एलिमेंट पर फोकस रहता है।' अपने पोस्ट में योंगफूक ने आगे लिखा है कि अगर आपको अपने UI के लिए ब्लर, ग्लास लिक्विड, ग्रास एक्सपर्ट की जरूरत हो तो मुझे बताएं।
बता दें एप्पल के नए ऑपरेटिंग सिस्टम के लिक्विड ग्लास डिजाइन को लेकर एक्सपर्ट्स की अलग-अलग राय है। कुछ एक्सपर्ट को एप्पल का यह नया डिजाइन डायरेक्शन पसंद आया है। वहीं, कई ने इसे एकदम बेकार बताया है। iPhone, iPad, Mac, Watch समेत सभी डिवाइसेज के लिए एप्पल का यह नया यूनिफॉर्म लिक्विड ग्लास थीम वाला ऑपरेटिंग सिस्टम इस साल के आखिर तक रोल आउट किया जाएगा। iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग के साथ ही इसे रोल आउट किया जाएगा।
iOS 26 के कम्पैटिबल डिवाइसेज
यह भी पढ़ें -
Motorola ने भारत में लॉन्च किया 12GB रैम वाला 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 5500mAh की बैटरी
संपादक की पसंद