1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola ने भारत में लॉन्च किया 12GB रैम वाला 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 5500mAh की बैटरी

Motorola ने भारत में लॉन्च किया 12GB रैम वाला 5G स्मार्टफोन, मिलेगी 5500mAh की बैटरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 11, 2025 10:53 am IST,  Updated : Jun 11, 2025 11:23 am IST

Motorola ने भारत में अपना एक और मिड बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन 12GB रैम और 50MP सेल्फी कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है।

Motorola Edge 60- India TV Hindi
मोटोरोला एज 60 Image Source : FILE

Motorola Edge 60 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। मोटोरोला ने अपने इस फोन को एक ही स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। यह पिछले साल लॉन्च हुए मिड बजट फोन Motorola Edge 50 का अपग्रेड है। इस फोन में कंपनी ने 5500mAh की दमदार बैटरी दी है। इसके अलावा यह फोन 50MP सेल्फी कैमरे और 12GB रैम जैसे तगड़े फीचर्स के साथ आता है।

Motorola Edge 60 की कीमत

मोटोरोला का यह फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। फोन की कीमत 25,999 रुपये है। इसे दो कलर ऑप्शन गिब्राल्टर सी और पेनाटोन शैमरॉक में पेश किया गया है। इस फोन की पहली सेल 17 जून को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के अलावा मोटोरोला ई-स्टोर और रिलायंस डिजिटल से खरीदा जा सकेगा। पहली सेल में कंपनी फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Motorola Edge 60 के फीचर्स

यह फोन 6.67 इंच के 1.5K वाले pOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में क्वॉड कर्व्ड डिस्प्ले डिजाइन मिलता है और यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को सपोर्ट करता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यही नहीं, फोन की स्क्रीन स्मार्ट वाटर टच 3.0 टेक्नोलॉजी पर काम करती है।

मोटोरोला ने अपने इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया है। फोन में 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन की रैम को वर्चुअली 12GB एक्सपेंड किया जा सकता है। यह Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है। कंपनी फोन के साथ 3 साल तक मेजर ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट ऑफर कर रही है।

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50MP  का अल्ट्रा वाइड और 10MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का कैमरा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 

9500 रुपये से कम में लॉन्च हुआ 5000mAh बैटरी वाला धांसू 5G फोन, मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक