1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple की दिवाली सेल, सस्ते मिल रहे iPhones, iPad, MacBook समेत कई प्रोडक्ट

Apple की दिवाली सेल, सस्ते मिल रहे iPhones, iPad, MacBook समेत कई प्रोडक्ट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Sep 25, 2025 11:42 am IST,  Updated : Sep 25, 2025 11:42 am IST

Apple ने भी फेस्टिवल के मौके पर दिवाली सेल की घोषणा कर दी है। इस सेल में नए लॉन्च हुए iPhone 17 समेत कंपनी के iPad, MacBook, Apple Watch, iPods आदि पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा।

Apple Diwali Sale- India TV Hindi
एप्पल दिवाली सेल Image Source : APPLE

Apple ने दिवाली सेल की घोषणा की है। इस सेल में नए लॉन्च हुए iPhone 17 सीरीज से लेकर पुराने आईफोन मॉडल्स, एप्पल वॉच, आईपैड, मैकबुक आदि को सस्ते में खरीदा जा सकेगा। एप्पल की यह सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ दिल्ली, मुंबई, पुणे और बेंगलुरू के ऑफलाइन स्टोर और पार्टनर स्टोर पर आयोजित की जाएगी। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, सेल के दौरान एप्पल के प्रोडक्ट खरीदने पर 10,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर किया जाएगा।

एप्पल के दिवाली सेल में कैशबैक और बैंक डिस्काउंट के अलावा नो-कॉस्ट EMI का लाभ लिया जा सकेगा। वहीं, यूजर्स अपने पुराने स्मार्टफोन को भी इस सेल में एक्सचेंज करा सकते हैं। चुनिंदा बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर डिस्काउंट और कैशबैक का लाभ लिया जा सकेगा। इस सेल में हाल में लॉन्च हुई iPhone 17 सीरीज के अलावा पिछले साल लॉन्च हुए iPhone 16, iPhone 16 Plus के साथ-साथ iPhone 16e को सस्ते में खरीदा जा सकता है।

10,000 रुपये तक का कैशबैक

Apple दिवाली सेल का लाभ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन, फ्लिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल और क्रोमा की वेबसाइट पर भी लिया जा सकता है। ICICI और Axis बैंक के कार्ड से आईफोन, आईपैड, मैकबुक, एप्पल वॉच आदि खरीदने पर 5,000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

iPhone 17 को कंपनी ने 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। इस सेल में नए लॉन्च हुआ आईफोन को 72,900 रुपये की शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है। इसके अलावा पुराने फोन को इस सेल के दौरान ट्रेड-इन यानी एक्सचेंज भी करा सकते हैं।

वहीं, Apple Watch Series 11, Apple Watch Ultra 3 आदि को भी इस सेल में कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। एप्पल की यह सेल कब तक चलेगी इसका फिलहाल कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। उम्मीद है कि पिछले साल की तरह ही इस साल भी यह सेल नवरात्रि से लेकर दिवाली तक चल सकती है। सेल में एप्पल के सभी प्रोडक्ट सस्ते में घर लाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें -

Xiaomi ने iPhone 17 को टक्कर देने वाले दो दमदार फोन किए लॉन्च, मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक