1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. एप्पल का Valentine’s Day कैशबैक ऑफर लॉन्च, MacBook Air सहित कई प्रोडक्ट पर बढ़िया डील

एप्पल का Valentine’s Day कैशबैक ऑफर लॉन्च, MacBook Air सहित कई प्रोडक्ट पर बढ़िया डील

 Published : Feb 02, 2026 07:32 pm IST,  Updated : Feb 02, 2026 07:33 pm IST

एप्पल इंडिया अपने कुछ सबसे पॉपुलर प्रोडक्ट्स पर एप्पल डिवाइस खरीदारों को बैंक सपोर्टेड कैशबैक ऑफर्स और डील्स का बेनेफिट उठाने का मौका दे रहा है।

Apple India Valentine's Day Offer- India TV Hindi
एप्पल वैलेंटाइन्स डे ऑफर Image Source : APPLE

Apple India Valentine's Day Offer: वैलेंटाइन्स डे नजदीक आ रहा है ऐसे में एप्पल इंडिया अपने कुछ सबसे पॉपुलर प्रोडक्ट्स पर फेस्टिव ऑफर्स और कैशबैक लेकर आया है। इस टेक दिग्गज ने अपनी ऑफिशियल भारतीय वेबसाइट के जरिए वैलेंटाइन डे सेल की घोषणा की है, जिसमें आईफोन 17 सीरीज, मैकबुक एयर और प्रो मॉडल, आईपैड, एयरपॉड्स और एप्पल वॉच सहित कई उत्पादों पर बेहतरीन डील्स, डिस्काउंट और ऑफर्स पेश किए गए हैं। सीधे कीमत में कटौती करने के बजाय एप्पल खरीदारों को बैंक सपोर्टेड कैशबैक ऑफर्स और डील्स का बेनेफिट उठाने का मौका दे रहा है।

एप्पल वैलेंटाइन डे सेल के ऑफर जानें

मैकबुक एयर एम4

मैकबुक एयर पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है जिससे यह 89,900 रुपये में मुहैया हो रहा है। आपको बता दें कि इस 13 इंच के लैपटॉप की बेस कीमत 99,000 रुपये थी। कैशबैक का फायदा आईसीआईसीआई और एक्सिस और अमेरिकन एक्सप्रेस सहित कई बैंक कार्डों के जरिए लिया जा सकता है। कार्डहोल्डर चेकआउट के समय डिस्काउंट को ऑटोमैटिकली देख सकते हैं।

मैकबुक प्रो

एप्पल वैलेंटाइन डे के त्योहारी ऑफर के तहत मैकबुक प्रो लाइनअप पर भी छूट दे रहा है। 14 इंच के इस लैपटॉप की शुरुआती कीमत 1,69,900 रुपये थी, लेकिन ऑफर के दौरान यह 1,59,900 रुपये में उपलब्ध है। वहीं एम4 चिपसेट वाले 16 इंच के मैकबुक प्रो की बात करें तो यह 2,49,900 रुपये की बेस कीमत से घटकर 2,39,900 रुपये में अवेलेबल हो रहा है।

विजय सेल्स ऑफर भी जानें

अगर आप और भी ज्यादा छूट चाहते हैं तो विजय सेल्स पर मैकबुक एयर और मैकबुक प्रो मॉडल्स पर शानदार ऑफर देख सकते हैं। 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 89,990 रुपये है और आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक कार्ड्स पर 5000 रुपये की अतिरिक्त बचत मिल सकती है जिससे कीमत घटकर 84,990 रुपये हो जाती है।

वैलेंटाइन्स डे के मौके पर अगर अपने वैलेंटाइन को अच्छा और काम का तोहफा देना चाहते हैं और आपकी जेब भी इस बात की इजाजत देती है तो आप इस एप्पल सेल को एक अच्छे ऑप्शन के तौर पर देख सकते हैं। हाल ही में रिपब्लिक डे सेल के तौर पर आपको सस्ती खरीदारी करने का मौका मिला था और अगर इससे चूक गए हैं तो एप्पल आपको फिर से किफायती खरीदारी करने का मौका दे रहा है। फिर चाहे खुद के लिए भी एप्पल डिवाइस या आईफोन लेना हो तो इस वैलेंटाइन्स डे सेल में खरीदारी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें 

Airtel का सबसे सस्ता प्लान जिसमें Adobe Express Premium बेनेफिट मिलेगा मुफ्त, ऐसे कर सकते हैं रिडीम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक