Thursday, February 26, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Apple Event 2024 Live Streaming: कब और कहां लाइव देखें आईफोन का लॉन्च इवेंट, जानें पूरी डिटेल्स

Apple Event 2024 Live Streaming: कब और कहां लाइव देखें आईफोन का लॉन्च इवेंट, जानें पूरी डिटेल्स

Written By: Gaurav Tiwari Published : Sep 09, 2024 05:10 pm IST, Updated : Sep 09, 2024 08:27 pm IST

Apple आज रात अपना मेगा इवेंट आयोजित करने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपने करोड़ों फैंस के लिए iPhone 16 Series को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस इवेंट को San Fransisco में स्थिति Apple Park में आयोजित करेगा। आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।

Apple Event 2024 Live Streaming, Apple Event 2024 how to watch Live Streaming, Apple Event 2024- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो Apple आज लॉन्च करेगा आईफोन की नई सीरीज।

Apple iPhone 16 Series Launch Event: टेक दिग्गज एप्पल आज अपना सबसे बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रहा है। एप्पल के Its Glowtime इवेंट के साथ ही लाखो करोड़ों फैंस का iPhone 16 लॉन्च होने का भी इंतजार आज रात खत्म हो जाएगा। कंपनी अपने इवेंट में iPhone 16 Series को लॉन्च करने के साथ साथ कई सारे प्रोडक्ट से भी पर्दा उठाएगी। एप्पल इस मेगा इवेंट को अपने San Fransisco में स्थिति Apple Park में आयोजित करेगा। 

एप्पल ने अपने इस इवेंट के लिए कुछ सेलेक्टेड मीडिया इनवाइट भेजे हैं। हालांकि आप भी इस इवेंट को पूरी तरह से लाइव देख सकते हैं। बता दें कि Apple अपने Its Glowtime इवेंट का लाइव टेलिकास्ट भी करेगा जिससे आप लाइव स्ट्रीमिंग कर पाएंगे। आएइ आपको आईफोन लान्च इवेंट की डिटेल जानकारी देते हैं। 

यहां देखें लाइव इवेंट

अगर आप iPhone 16 सीरीज का लाइव इवेंट देखने चाहते हैं तो बता दें कि यह आज 9 सितंबर 2024 को आज रात 10.30 मिनट पर शुरू होगा। कंपनी इस इवेंट को एप्पल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम करेगी। इसके अलावा आप कंपनी के सोशल मीडिया चैनल पर भी इसे लाइव देख पाएंगे। इसके अलावा एप्पल लॉन्च इवेंट का लाइव स्ट्रीमिंग अपने ऑफिशियल वेबसाइट और Apple TV पर भी करेगा। 

आपको बता दें कि एप्पल आज नेक्स्ट जेनरेशन के iPhone 16 Series को लॉन्च करने जा रहा है। नई सीरीज में  iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max चार आईफोन्स बाजार में पेश किए जाएंगे। इस बार यूजर्स को नए आईफोन में नया चिपसेट, अलग कैमरा मॉड्यूल और बड़ी डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। 

Apple Intelligent हो सकता है लॉन्च

iPhone 16 Series के साथ आज 'Its Glowtime' इवेंट में Apple Watch Series 10, Watch Ultra 3 और Airpods 4th Generation भी लॉन्च किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि कंपनी आज अपने Apple Intelligent से भी पर्दा उठा सकती है। कंपनी यूजर्स को Siri में एक नया अपडेट दे सकती है। 

यह भी पढ़ें- iPhone 16 को यूनिक बनाएंगे ये 4 Apple Intelligence फीचर्स, आसान हो जाएंगे कई काम

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement